Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में 50 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:एसटीएफ और बहादुरगंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, बस से पकड़े गए दोनों


किशनगंज के ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग NH327 ई पर एसटीएफ और बहादुरगंज थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 50.54 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी दारुल उलूम चौक के पास स्थित राजस्थानी ढाबा के सामने सिलीगुड़ी से पटना जा रही एक बस से की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वैशाली निवासी राजा बाबू (21) पुत्र विजय सिंह और सोनू कुमार (20) पुत्र मनोज गिरी के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरुवार शाम को दोनों के खिलाफ कांड संख्या 349/26 दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। बहादुरगंज थानाध्यक्ष दिलशाद खां ने बताया कि एसटीएफ और बहादुरगंज थाना पुलिस को सिलीगुड़ी से किशनगंज जिले के रास्ते भारी मात्रा में हेरोइन की तस्करी होने की गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर, एसटीएफ टीम ने बहादुरगंज पुलिस के साथ मिलकर ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग NH327 ई पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। बस को रोककर जांच जांच के दौरान, राजस्थानी ढाबा के पास सिलीगुड़ी से पटना जा रही एक बस को रोका गया। बस में सवार यात्रियों की जांच करते समय, दो व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिसकर्मियों ने उनकी गहनता से जांच की, जिसमें उनके बैग में छिपाकर रखी गई 50.54 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। जब्त हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। गौरतलब है कि ठाकुरगंज-बहादुरगंज मुख्य मार्ग इन दिनों तस्करी का एक संवेदनशील क्षेत्र बना हुआ है। हालांकि, किशनगंज पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों की पुलिस बल द्वारा शराब सहित अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, फिर भी यह अवैध धंधा पूरी तरह बंद नहीं हो पा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles