Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा:हावड़ा-नई दिल्ली के बीच मिलेगी सुविधा, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर भी रुकेगी ट्रेन


गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा और नई दिल्ली के बीच दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 04048 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 28 मई 2026 को नई दिल्ली से शाम प्रस्थान किया। यह अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से रात 1:40 बजे रवाना होगी वापसी में, ट्रेन संख्या 04047 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 30 मई 2026 को हावड़ा से रात 1:40 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसी क्रम में, दूसरी जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में ट्रेन संख्या 04050 नई दिल्ली-हावड़ा स्पेशल 30 मई 2026 को नई दिल्ली से शाम 6:15 बजे खुलेगी। यह अगले दिन रात 11:40 बजे हावड़ा पहुंचेगी। जबकि ट्रेन संख्या 04049 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल 1 जून 2026 को हावड़ा से रात 1:40 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन सुबह 8:20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की व्यवस्था दोनों दिशाओं में चलने वाली इन ट्रेनों का ठहराव पूर्व रेलवे के आसनसोल मंडल अंतर्गत दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इन स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित कोच की व्यवस्था की है। अधिकारियों के अनुसार, गर्मी की छुट्टियों में अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इन ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles