Saturday, May 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हथियार के साथ आर्केस्ट्रा में युवक का डांस… VIDEO:जहानाबाद में डांसर के शरीर में कट्टा सटाया, महिला बचने की कोशिश कर रही; पुलिस जांच में जुटी


जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के धनकी गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक बार बालाओं के साथ डांस करते हुए देसी कट्टा लहराता नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हैलांकि दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है। खुलेआम हथियार का प्रदर्शन वायरल वीडियो में युवक सार्वजनिक रूप से हथियार का प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है। हालांकि, वीडियो की सत्यता, स्थान और समय की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वीडियो कब और किस कार्यक्रम के दौरान बनाया गया था।
युवक की पहचान में जुटी पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जहानाबाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। साथ ही हथियार की प्रकृति और उसके वैध या अवैध होने की भी जांच की जा रही है। एफआईआर दर्ज कर आगे बढ़ रही कार्रवाई जहानाबाद के पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आते ही आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है और वीडियो में दिख रहे युवक की तलाश जारी है।
हथियार प्रदर्शन के मामले पहले भी आते रहे हैं सामने बिहार में सार्वजनिक कार्यक्रमों और समारोहों में हथियारों के प्रदर्शन से जुड़े वीडियो समय-समय पर सामने आते रहे हैं। पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई का दावा करती है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं देखने को मिलती रहती हैं। जांच रिपोर्ट का इंतजार फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने और आरोपी की पहचान होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles