Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोचिंग संचालक ने 5वीं क्लास की छात्रा से किया रेप:मधेपुरा में छुट्टी के बाद फोटोकॉपी कराने रुकी थी, मुंह में कपड़ा ठूंसकर घटना को दिया अंजाम


मधेपुरा में शुक्रवार को एक कोचिंग के शिक्षक ने 13 वर्षीय पांचवीं क्लास की छात्रा के साथ रेप किया। घटना के बाद आरोपी संचालक फरार है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कोचिंग सेंटर को सील कर दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। घटना कुमारखंड प्रखंड के बेलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव की है। बताया गया कि 13 वर्षीय पीड़िता अपने मौसा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह अन्य दिनों की तरह शुक्रवार को भी सुबह 6 बजे की पाली में कोचिंग पढ़ने गई थी। इस कोचिंग सेंटर का नाम ‘रेनबो साइंस सर्किट’ है, जिसका संचालक शंकर कुमार है। कोचिंग में छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे अपने-अपने घर चले गए। लेकिन, पीड़िता कोचिंग में लगी फोटो स्टेट मशीन से अपने आधार कार्ड की छायाप्रति (फोटोकॉपी) कराने के लिए वहां रुक गई। मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया रेप इसी अकेलेपन का फायदा उठाकर कोचिंग संचालक शंकर कुमार ने छात्रा को जबरन क्लासरूम के अंदर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। छात्रा की चीख-पुकार बाहर न जा सके, इसके लिए आरोपी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। काफी देर बीत जाने के बाद भी जब छात्रा घर वापस नहीं लौटी, तो उसके मौसा अनहोनी की आशंका में उसे तलाशते हुए कोचिंग सेंटर पहुंचे। जहां कोचिंग संचालक शंकर कुमार को अपनी भांजी के साथ रेप करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस दौरान मासूम छात्रा दर्द के कारण बेहोश पड़ी थी और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। जैसे ही पीड़ित छात्रा के मौसा उसके मुंह से कपड़ा निकालने और उसे संभालने लगे, इसी बीच मौके का फायदा उठाकर आरोपी दुष्कर्मी शिक्षक वहां से भाग निकला। परिजन ने तत्काल इस पूरे मामले की सूचना बेलारी थाना अध्यक्ष वरुण कुमार को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और बेहोश छात्रा को तुरंत इलाज और मेडिकल टेस्ट के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा, जहां उसका डॉक्टरों की देखरेख में इलाज किया गया। शनिवार को छात्रा का कोर्ट में बयान कराया गया। आरोपी शिक्षक की तलाश जारी घटना को लेकर पीड़िता के मौसा के लिखित बयान के आधार पर महिला थाना में आरोपी कोचिंग संचालक शंकर कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद महिला थाना अध्यक्ष और बेलारी थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फरार दुष्कर्मी शिक्षक के संभावित ठिकानों पर देर रात से ही छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles