Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

टैंकर की चपेट में आने से 2 युवक की मौत:बांका में भोज से लौटते समय हादसा, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को किया जब्त


बांका में शनिवार रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना धोरैया थाना क्षेत्र में धोरैया-पंजवारा मुख्य मार्ग पर चलना मोड़ के पास हुई। दोनों युवक बाइक से भोज खाकर घर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार दूध टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। रविवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान पंजवारा थाना क्षेत्र के सबलपुर गांव निवासी भदो हरिजन के बेटे सुमृत दास (24) और गोवर्धन दास के बेटे पप्पू दास के रूप में हुई है। भोज से लौटने के दौरान हादसा मृतक सुमृत के बड़े भाई रमन कुमार दास ने बताया कि दोनों युवक बाइक से दूधसिमर गांव भोज खाने गए थे। भोज से लौटने के दौरान चलना मोड़ के पास चतुर्भुज मोड़ पर यह हादसा हुआ, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया ले गई। वहां चिकित्सकों ने सुमृत दास को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल पप्पू दास को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में मातम छा गया है और गांव में भी शोक का माहौल है। घटना के बाद दोंनो के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। दूध टैंकर और बाइक जब्त प्रभारी थानाध्यक्ष सूरज कुमार वैभव ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दूध टैंकर और बाइक को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गिरीश पासवान ने मृतकों के परिजनों को आपदा राहत कोष से उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles