Sunday, May 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अवैध ऑनलाइन-ऑफलाइन लॉटरी कारोबार पर कार्रवाई:सीवान में माफिया पर पुलिस का शिकंजा, एक आरोपी अरेस्ट


सीवान के नगर थाना पुलिस ने शहर में वर्षों से जड़ें जमा चुके अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन लॉटरी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद पूरे नेटवर्क के पर्दाफाश की संभावना जताई जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से अवैध धंधे से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि शहर के विभिन्न मोहल्लों में अवैध रूप से लॉटरी टिकटों की खरीद-बिक्री और ऑनलाइन सट्टेनुमा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने शुक्ला टोली कुआं के समीप छापेमारी की, जहां एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान शुक्ला टोली निवासी साकिर हुसैन के रूप में हुई है। उसके पास से लॉटरी कारोबार से जुड़े दस्तावेज, डायरी, सादा कागजात, मोबाइल फोन तथा नकद राशि बरामद की गई है। बरामद सामानों के आधार पर पुलिस को इस अवैध कारोबार के संगठित रूप से संचालित होने की आशंका है। सूत्रों के मुताबिक प्रारंभिक पूछताछ में शहर के कई इलाकों में फैले लॉटरी नेटवर्क से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। पुलिस इन जानकारियों का सत्यापन कर रही है और जल्द ही इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई हो सकती है। वहीं साकिर ने लॉटरी के इस धंधे में सबसे बड़े चेहरे के रूप में रंजीत शर्मा का नाम लिया है हालांकि पुलिस ने किसी नाम की आधिकारिक पुष्टि करने से इनकार किया है। शहर में यह चर्चा भी जोरों पर है कि लंबे समय से चल रहे इस अवैध कारोबार को कुछ प्रभावशाली लोगों का संरक्षण प्राप्त था। सोशल मीडिया पर कुछ स्वयंभू पत्रकारों और पूर्व में नगर थाना में पदस्थापित अधिकारियों की भूमिका को लेकर भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। नगर थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने स्पष्ट कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कार्रवाई तय है। उनकी इस कार्रवाई को शहर में अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles