शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी : एसआइ

Date:

शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी : एसआइ

रायडीह. पीएमश्री एसएस टू उवि रायडीह में मंगलवार को खेलकूद प्रतियोगिता हुई. इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि एसआइ अजय मिश्रा, नवागढ़ पंसस हिमांशु गुप्ता, उपमुखिया तस्लीम व स्कूल के एचएम डॉक्टर कृष्ण कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया गया. प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों के बीच 100, 200 व 400 मीटर रेस, हाई जंप, लांग जंप, गोला फेक, रिले रेस, कराटे समेत अन्य प्रतियोगिताएं हुईं. प्रतियोगिताओं के 400 मीटर रेस में बालक वर्ग से प्रथम मनू सिंह, द्वितीय सुजीत टोप्पो, तृतीय अब्दुल मलिक, बालिका वर्ग में प्रथम प्रीति कुमारी, द्वितीय सूरजमुनि कुमारी व तृतीय मुस्कान कुमारी समेत अन्य सभी प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय प्रतिभागी को सम्मानित किया गया. एसआइ अजय मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल जरूरी है. खेल के माध्यम से आपका शारीरिक फिटनेस मजबूत होगा. इसका अभ्यास लगातार जारी रखें. पंसस हिमांशु गुप्ता ने कहा कि पढ़ाई व खेल दोनों जरूरी है. दोनों क्षेत्र में आप अपना कैरियर बना सकते हैं. स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. मौके पर स्मिता एक्का, सुषमा कुजूर, अलमा तिग्गा, पूनम केरकेट्टा, सरोजनी तिर्की, ज्योति तिर्की, बीजेन वीणा, माधुरी पन्ना, दीपशिखा बाखला, काजल एक्का, वीणा कुमारी, एली एलेन एक्का, अनिमा मिंज, रूपा रानी खेस, अंशु लकड़ा, सोनू कुमार, नवल प्रभात एक्का, रौशन खलखो, उत्तम कुमार मुखर्जी, उत्तम लकड़ा, विजय बिहारी राम, बादल कुमार, आकाश कुमार, समीर फ्रांसिस कुजूर, इम्तियाज अंसारी आदि मौजूद थे.

The post शिक्षा के साथ खेलकूद भी जरूरी : एसआइ appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Vijay Deverakonda And Rashmika Mandanna Implement Strict No-Phone Policy For Udaipur Wedding ?

Speculations about the wedding of Vijay Deverakonda and Rashmika...

53.37 lakh candidates, 8,033 centres: UP board exams kick off today

3 min readLucknowFeb 18, 2026 02:36 AM IST The Uttar...

सीबीएससी बोर्ड की परीक्षा में 198 विद्यार्थियों ने गणित की परीक्षा दी

सेन्हा़ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) की वार्षिक परीक्षाओं...
Join Us WhatsApp