Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में 4 युवतियों सहित 7 लोग हिरासत में:देह व्यापार के धंधे में पुलिस का एक्शन, स्पेशल टीम ने की रेड


बेतिया जिले के कालीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में चार युवतियों सहित सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस सभी से गहन पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-वन बेतिया अजीत कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। इस टीम में कालीबाग थाना, नगर थाना, मनुआपुल थाना और क्यूआरटी टीम के सदस्य शामिल थे। संयुक्त कार्रवाई के तहत संबंधित मकान पर छापा मारा गया। चार युवतियों, दो युवकों और मकान मालिक को हिरासत में लिया छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार युवतियों, दो युवकों और मकान मालिक को हिरासत में लिया। एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि हिरासत में ली गई युवतियों में से एक नाबालिग प्रतीत हो रही है। उसकी वास्तविक उम्र की पुष्टि के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिसमें आयु प्रमाण पत्र और पहचान संबंधी दस्तावेजों का सत्यापन शामिल है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि हिरासत में ली गई चार युवतियों में से तीन पश्चिम चंपारण जिले की निवासी हैं, जबकि एक युवती उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से है। पुलिस उनके स्थायी पते और अन्य विवरणों का सत्यापन कर रही है। हिरासत में लिए गए दोनों युवक स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं। फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी – एसडीपीओ एसडीपीओ अजीत कुमार ने कहा कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने बताया कि पूछताछ और जांच पूरी होने के बाद ही मामले में सभी की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह कथित गतिविधि कब से चल रही थी और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता है या नहीं। फिलहाल सभी हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ जारी है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-वन अजीत कुमार ने बताया कि सत्यापन और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles