Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जुगसलाई में हवाई फायरिंग से दहशत:रंगदारी विवाद में दुकानदार को धमकाने का आरोप, पुलिस ने बरामद किए खोखे


जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर स्थित हबीब नगर में शनिवार देर रात रंगदारी और उधारी के विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि मोहल्ले के दो युवकों ने एक जनरल स्टोर संचालक को डराने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, बच्चा राज और पलटन नामक दो युवक पहले दुकान पर पहुंचे और करीब 150 रुपए का सामान लिया। कुछ देर बाद वे दोबारा लौटे और दुकानदार से पैसे की मांग करने लगे, जिससे विवाद शुरू हो गया। दुकान बंद करने पर तोड़फोड़ और फायरिंग बताया जा रहा है कि कहासुनी बढ़ने पर दुकानदार ने खुद को सुरक्षित रखने के लिए दुकान का शटर गिरा दिया। इससे आक्रोशित युवकों ने शटर पर लात मारकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने इलाके में डर फैलाने के लिए दो राउंड हवाई फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक गोली दुकान के सामने लगी, जबकि दूसरी पास के इलाके में दागी गई। फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग सहम गए और कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। पुलिस ने बरामद किए खोखे फायरिंग की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पुलिस ने मौके से दो खाली कारतूस बरामद किए हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि पुलिस की मौजूदगी से स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। आरोपितों की तलाश में छापेमारी जारी स्थानीय निवासियों का कहना है कि आरोपित युवक पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और उनके खिलाफ कई शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। जुगसलाई के डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles