Monday, June 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गोपालगंज में 2 वर्षीय बच्चे को सांप ने काटा:हालत गंभीर, प्राथमिक इलाज के बाद गोरखपुर रेफर, परिवार में मचा कोहराम


गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भैंसही गांव में घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय बच्चे को जहरीले सांप ने काट लिया। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। बच्चे की पहचान भैंसही गांव निवासी अजय कुमार साह के बेटे सूर्या कुमार के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब सूर्या अपने घर के दरवाजे पर खेल रहा था। इसी दौरान पास में छिपे एक विषैले सांप ने उसके हाथ में डंस लिया। विष के असर से उसका शरीर नीला पड़ने लगा
सांप के काटने के बाद बच्चे की चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि बच्चा दर्द से तड़प रहा था और कुछ ही देर में विष के असर से उसका शरीर नीला पड़ने लगा, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। परिजनों ने तुरंत बच्चे को गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचाया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों की टीम ने तत्काल बच्चे को एंटी-स्नेक वेनम इंजेक्शन और अन्य आपातकालीन दवाएं दीं। डॉक्टरों ने बच्चे की स्थिति पर लगातार नजर रखी। बच्चे के शरीर में जहर तेजी से फैल चुका था
सदर अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, सांप अत्यधिक विषैला था और बच्चे के शरीर में जहर तेजी से फैल चुका था। काफी प्रयासों के बाद भी जब बच्चे की स्थिति में सुधार नहीं हुआ और उसका ऑक्सीजन स्तर गिरने लगा, तो डॉक्टरों ने उसे बेहतर चिकित्सा और लाइफ सपोर्ट सिस्टम के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल परिजन बच्चे को लेकर हायर सेंटर रवाना हो गए हैं, जहां उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles