Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहटा में दया दुबे गैंग का पर्दाफाश:सरगना समेत 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार और मोबाइल बरामद


बिहटा पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले दया दुबे गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग के सरगना समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान महुआर निवासी दया दुबे, लाई गांव निवासी ओम सिंह, रामतरी निवासी अभिषेक कुमार तथा रानीतालाब थाना क्षेत्र निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दया दुबे गैंग क्षेत्र में रंगदारी मांगने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने में सक्रिय था। शिकायतों के बाद चला विशेष अभियान
पटना पश्चिमी के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान गैंग के सरगना दया दुबे सहित उसके सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। हथियार और कारतूस जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद हथियारों और कारतूसों को जब्त कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अन्य अपराधियों की तलाश जारी पुलिस अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के आधार पर गैंग से जुड़े अन्य अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में रंगदारी और संगठित अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles