Wednesday, June 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूरे सप्ताह छाए रहेंगे बादल, आज भी बारिश की संभावना


रांची में सोमवार को मौसम ने कई बार करवट ली और शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर में बीआईटी मेसरा, बरियातू, कोकर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ अच्छी बारिश हुई। इसके बाद कुछ देर के लिए मौसम साफ हुआ, पर शाम करीब पांच बजे फिर बादल छा गए और रातू रोड, मोरहाबादी, हरमू समेत कई क्षेत्रों में देर शाम तक झमाझम बारिश होती रही। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। कांके में 2.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे अधिक 9.6 मिमी बारिश हजारीबाग में रिकॉर्ड की गई। रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि डालटनगंज 40 डिग्री के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। हालांकि पूरे सप्ताह राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने की संभावना है। दोपहर में धूप के बाद शाम के समय हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ऐसे में रांचीवासियों को अगले कुछ दिनों तक भी मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच राहत मिलने की उम्मीद है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles