सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस के गंगोत्री कन्वेंशन सेंटर में मंगलवार को तीन दिवसीय आधार नामांकन और अद्यतन शिविर की शुरुआत हुई। शिविर का उद्घाटन महाप्रबंधक मानव संसाधन कल्याण संजय कुमार ठाकुर ने किया। विशेष शिविर 4 जून तक चलेगा। शिविर में आधार नामांकन और अद्यतन की सुविधा तीन आयु वर्गों- 0 से 5 वर्ष, 5 से 18 वर्ष और 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध कराई गई है।


