Thursday, June 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में सड़क हादसे में युवक-युवती की मौत:जीजा के भाई के साथ जा रही थी युवती, खड़े ट्रक में घुसी बाइक; आईकार्ड से हुई पहचान


हजारीबाग जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोरांगी में गुरुवार को एक सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े एक एलपी ट्रक में जा घुसी। मौके पर मिले सामान की तलाशी के दौरान केबी महिला कॉलेज का एक पहचान पत्र बरामद हुआ। इस पहचान पत्र के आधार पर मृत युवती की पहचान टाटीझरिया निवासी रेशम परवीन के रूप में हुई। मृत युवक की पहचान भी टाटीझरिया निवासी तौफीक अंसारी के रूप में की गई। रेशम परवीन अपने जीजा के भाई तौफीक अंसारी के साथ बाइक से जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक और युवती तेज रफ्तार दोपहिया वाहन से हजारीबाग की ओर जा रहे थे। दोनों ट्रक के निचले हिस्से में फंस गए मोरांगी के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक एलपी ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सीधे ट्रक के निचले हिस्से में फंस गए और गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से मशक्कत के बाद दोनों शवों को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। हादसे की खबर टाटीझरिया में मृतकों के परिजनों तक पहुंचने पर उनके घरों में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से मोरांगी क्षेत्र में बढ़ती दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए रिफ्लेक्टर लगाने और गति सीमा तय करने जैसी सख्त सड़क सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles