Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

देवघर में सड़क हादसा, महिला की मौत:चारपहिया वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, दो घायल; चालक हिरासत में


देवघर मधुपुर अनुमंडल के बुढ़ई थाना क्षेत्र अंतर्गत कुसमाहा-नोनियाद मार्ग पर शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल चारपहिया वाहन और उसके चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हरला गांव निवासी तुसिया देवी (38) अपने परिजनों के साथ मोटरसाइकिल से मायके जा रही थीं। नयाडीह के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बताया गया है कि चारपहिया वाहन धनबाद से देवघर पूजा के लिए आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि तुसिया देवी की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। बाइक चला रहे रंजीत मंडल (22) और अन्नु कुमारी (7) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल मधुपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बुढ़ई थाना प्रभारी मनोरंजन महतो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी मनोरंजन महतो ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त चारपहिया वाहन और उसके चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुसमाहा-नोनियाद मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles