Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

डंडई में जागरूकता कार्यक्रम में 500 किसानों को धान के फसल की दी गई जानकारी

डंडई | किसान उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार को वीएनआर कंपनी की ओर से किसान कार्यशाला और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कंपनी के बाजार विकास पदाधिकारी आनंद मेहता ने किया। डंडई और आसपास के इलाकों से करीब 500 किसानों ने भाग लिया। कार्यशाला में उन्नत कृषि तकनीक, धान और मक्का की नई किस्मों, फसल प्रबंधन और उर्वरकों के संतुलित उपयोग पर जानकारी दी गई। झारखंड, बिहार, असम और पश्चिम बंगाल के क्षेत्रीय व्यवसाय प्रबंधक नंदकिशोर शर्मा ने वीएनआर धान की किस्मों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन किस्मों में अन्य धानों की तुलना में लगभग आधी मात्रा में यूरिया की जरूरत होती है। इससे लागत घटती है और उत्पादन बेहतर हो सकता है। उन्होंने वीएनआर 2111, वीएनआर 2318, वीएनआर 2102 और वीएनआर 2228 किस्मों की विशेषताओं और उत्पादन क्षमता पर जानकारी दी।पलामू-गढ़वा क्षेत्रीय प्रबंधक रितेश सिंह ने किसानों से गुणवत्तापूर्ण बीजों के उपयोग और वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील की। आनंद मेहता ने वीएनआर 4226 मक्का किस्म की जानकारी देते हुए कहा कि इसके भुट्टे बड़े, हरे और मीठे होते हैं। उन्होंने बताया कि इसका उपयोग हरा भुट्टा, मीठा भुट्टा और बेबी कॉर्न के रूप में किया जा सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles