Friday, June 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:फायरिंग मामले में खान सर पर FIR, लालू फैमिली की सुरक्षा घटाई, सिपाही बनते ही गर्लफ्रेंड ने छोड़ा


नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर राजनीति से जुड़ी है। खान सर की गिरफ्तारी के लिए पटना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया है कि उन्होंने हमें कहा तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे। इसी आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… टॉप 10 खबरें… 1. खान सर की गिरफ्तारी के लिए रेड, हाई लेवल मीटिंग पटना में खान सर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कदमकुआं थाने में फैसल खान उर्फ खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। खान सर के गार्ड्स ने पुलिस को बयान दिया है कि उन्होंने हमें कहा तुम गोली चलाओ बाकी हम देख लेंगे। इसी आधार पर पुलिस ने खान सर के खिलाफ FIR दर्ज की है। पूरी खबर पढ़ें 2. सम्राट सरकार ने लालू-राबड़ी की Z+ सुरक्षा खत्म की सम्राट सरकार की तरफ से राबड़ी आवास को खाली करने का नोटिस दिया गया है। इस बीच लालू परिवार की सुरक्षा घटा दी गई है। RJD के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी की जेड प्लस सिक्योरिटी खत्म कर दी गई है। पूरी खबर पढ़ें 3. ‘अपनी मर्जी से लड़की से लड़का बनी, ये मेरी जिंदगी है’ “मैंने अपनी इच्छा और अपनी समझ से अपना जेंडर चेंज कराया है। ये मेरी जिंदगी का निजी फैसला है। इसमें किसी को मुझे बदनाम करने या मेरी निजी जिंदगी में दखल देने का अधिकार नहीं है।” ये बयान राखी (राहुल उर्फ राज कुमार ) ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दिया है। 31 मई को राहुल ने अपनी बहन से शादी की है। इससे 6 महीने पहले दिल्ली AIIMS में उसने अपना जेंडर चेंज करवाया है। पूरी खबर पढ़ें 4. MLC इलेक्शन: JDU कैंडिडेट तय, भाजपा ने नहीं खोले पत्ते बिहार विधान परिषद की 10 सीटों के लिए चुनाव (एक सीट पर उपचुनाव) होने हैं। नामांकन की अंतिम तारीख 8 जून है। 18 जून को जरूरत पड़ी तो वोटिंग कराई जा सकती है।नामांकन के 3 दिन बचे हैं, लेकिन अब तक एक भी प्रत्याशी ने पर्चा नहीं भरा है। सूत्रों के अनुसार जदयू ने अपने चारों उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। भाजपा और चिराग पासवान की LJP (R) ने पत्ते नहीं खोले हैं। पूरी खबर पढ़ें 5. सुसाइड से पहले लड़का बोला- सिपाही बनते ही बदल गई उत्तर प्रदेश के युवक ने बिहार के जमुई में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान 22 साल के सतीश गुप्ता के रूप में हुई है। सतीश के कमरे से 2 पन्नों का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइट नोट उसने बिहार पुलिस में तैनात एक महिला सिपाही का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में लिखा- नौकरी मिलने से पहले वो मुझे बहुत प्यार करती थी, शादी करने का वादा भी किया था, लेकिन नौकरी मिलने के बाद बदल गई। पूरी खबर पढ़ें 6. बाढ़ में डायन बताकर महिला और परिवार की पिटाई पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के राणाबीघा गांव में डायन बिसाही का आरोप लगाकर एक महिला और उसके परिजनों की लाठी-डंडों से पिटाई की गई। घटना गुरुवार देर रात की है। घायल महिला मधु देवी का बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार चल रहा है। पूरी खबर पढ़ें 7. विक्रमशिला सेतु पर 7 जून से शुरू होगा आवागमन भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के बाद अब इसे 7 जून से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। शुक्रवार को समीक्षा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में DM नवल किशोर चौधरी ने बताया कि पुल पर मरम्मत कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसके सफल संचालन को लेकर कई ट्रायल भी किए जा चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें 8. बक्सर में इटाढ़ी रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब धंसा बक्सर में इटाढ़ी गुमटी (एलसी संख्या-70बी) के पास नवनिर्मित रेल ओवरब्रिज (आरओबी) के एक हिस्से में दरार आने और स्लैब क्षतिग्रस्त होने के बाद राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। विभिन्न दलों के नेताओं ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, निगरानी और जवाबदेही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पूरी खबर पढ़ें 9. हथियार लहराते युवक को लोगों ने खदेड़ कर पकड़ा बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात बाइक सवार 3 युवकों ने दहशत फैलाने की कोशिश। हथियार लहराते हुए हंगामा करने लगे। युवकों की गतिविधियों से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इस दौरान दो युवक मौके से भागने में सफल रहे, जबकि एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया गया। घटना सकरबासा के तीन गच्छा चौक के पास की है। पूरी खबर पढ़ें 10. 28 जिलों में कल बारिश को लेकर अलर्ट जारी बिहार के 28 जिलों में कल यानी शनिवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक मौसम बदले रहने को संभावना जताई है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में तेज गर्मी और उमस बनी रह सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles