भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात जमकर हंगामा है। अंबाबाग पुलिस तीन गाड़ियों से नशीले पदार्थों की छापेमारी करने पहुंची थी। आरोप है कि रेड के दौरान पुलिस ने मारपीट की है। महिलाओं पर भी डंडे बरसाए गए। एक महिला के सिर में गंभीर चोट लगी, जिससे उसका सिर फट गया। पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि डीएसपी राकेश कुमार ने मारपीट के आरोपों को खारिज कर दिया है। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान रेखा देवी, रुकड़ी देवी, लाल कुमार, सचिन कुमार, राधा कुमारी, अनु कुमारी, अंजली, आशा किरण देवी, साक्षी कुमारी और राजू देवी के रूप में हुई है। गेट नहीं खोलने पर गाली-गलौज करने का आरोप घायल के परिजन राहुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह बबरगंज थाने के ड्राइवर अमित कुमार अंबाबाग पहुंचे थे। उन्होंने घर का दरवाजा खोलने को कहा। उस समय घर में महिलाएं स्नान कर रही थीं। हमने उनसे कहा कि अगर छापेमारी करनी है, तो पूरी टीम के साथ आइए। आप सिविल ड्रेस में हैं, ऐसे में हम आपको घर के अंदर कैसे घुसने दें। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। अमित कुमार गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। भीड़ बढ़ती देख अमित को लगा कि लोग उनके साथ मारपीट कर सकते हैं। इस दौरान वह भागने लगे और गिर गए, जिससे उनके हाथ में हल्की चोट लग गई। कुछ देर बाद डायल-112 की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालांकि, उस समया मामला शांत हो गया था। दिनभर सब कुछ सामान्य रहा। ‘जबरन घर का दरवाजा तोड़ दिया’ अंजलि कुमारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि रात करीब 11 बजे तीन गाड़ियों में सवार होकर लगभग 25 जवान पहुंचे। पुलिस ने घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खुलने का इंतजार किए बिना दूसरे रास्ते से घर में घुसने लगी। इस दौरान प्रकाश चौधरी और जितेंद्र चौधरी के घर का दरवाजा भी तोड़ दिया गया। विरोध करने पर मारपीट की गई, महिलाओं को भी नहीं छोड़ा। डंडे बरसाए गए। घायल हुए लगभग एक दर्जन लोग रात करीब एक बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल गेट के पास काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। घायलों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस कई लोगों को पकड़कर अपने साथ ले गई है। रेड करने के लिए पहुंची थी टीम, लोगों ने किया विरोध वहीं, डीएसपी राकेश कुमार ने महिलाओं के साथ मारपीट किए जाने के आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना मिली थी। इनपुट के आधार पर टीम छापेमारी करने गई थी। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया।
भागलपुर में देर रात पुलिस रेड के दौरान हंगामा:नशीली पदार्थ की सूचना पर पहुंची थी टीम; महिलाओं से मारपीट और घर का दरवाजा तोड़ने का आरोप