पलामू जिले में शादी के महज 13 दिन बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नावाबाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में शनिवार को विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र के कोरामी निवासी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी पिछले महीने 24 मई को तुकबेरा गांव निवासी श्रवण कुमार के साथ हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शादी बिना तिलक-दहेज के हुई थी, लेकिन विवाह के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा बाइक की मांग को लेकर खुशबू को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा था। मृतका के भाई रविन्द्र कुमार ने पुलिस को बताया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बहन की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एमएमसीएच में मेडिकल बोर्ड गठित कर महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शादी के 13वें दिन फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता:परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, बाइक की मांग को पर किया जा रहा था प्रताड़ित