साइकिल रैली में डीएम और पूर्व मेयर हुए शामिल।
बेगूसराय में ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत Sundays on Cycle रैली का आयोजन किया गया। डीएम श्रीकांत शास्त्री के नेतृत्व में आयोजित इस साइकिल रैली में अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, एनसीसी कैडेटों और स्कूली बच्चे शामिल हुए। इस मौके पर स्वास्थ्य, स्वच्छता और
.
जिला मुख्यालय स्थित गांधी स्टेडियम में डीएम श्रीकांत शास्त्री, डीडीसी आकाश चौधरी, डीईओ मनोज कुमार, पूर्व मेयर संजय कुमार और उप मेयर अनिता राय सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में इस रैली का शुभारंभ हुआ। डीएम ने स्वयं साइकिल चलाकर यात्रा का नेतृत्व किया। जिसने युवाओं और बच्चों में नए जोश का संचार कर दिया।

साइकिल रैली में शामिल स्टूडेंट्स।
अधिकारियों ने बच्चों का बढ़ाया हौसला
रैली में अलग-अलग स्कूलों के छात्र-छात्राएं अपनी रंग-बिरंगी साइकिलों के साथ और एनसीसी कैडेट पूरे अनुशासन में शामिल हुए। युवाओं की भी भागीदारी खास रही। गांधी स्टेडियम से शुरू हुई यह साइकिल यात्रा शहर के मुख्य और व्यस्ततम मार्गों से होते हुए गुजरी। स्टेडियम से निकलकर रैली सबसे पहले कैंटीन चौक पहुंची।
साइकिल यात्रा यहां से नवाब चौक, नगर निगम चौक, सदर अस्पताल चौक, कर्पूरी स्थान, पटेल चौक, जीडी कॉलेज होते हुए हर-हर महादेव चौक पहुंची। यहां से एनएच के रास्ते पावर हाउस चौक, ट्रैफिक चौक, कचहरी रोड के रास्ते वापस गांधी स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे रूट के दौरान अधिकारी बच्चों का हौसला बढ़ाते रहे।

कार्यक्रम में शामिल एनसीसी कैडेट्स।
सफल आयोजन के लिए दिया धन्यवाद
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना है। इस अभूतपूर्व भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि बेगूसराय के नागरिक अपने स्वास्थ्य और पर्यावरण को लेकर बेहद सजग हैं। कार्यक्रम के समापन पर डीएम ने सफल आयोजन के लिए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
डीएम ने बताया कि आम लोगों को दैनिक जीवन में शारीरिक सक्रियता बढ़ाने और फिटनेस के प्रति सचेत करना है। ईंधन की खपत को कम कर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त बनाने और कार्बन फुटप्रिंट घटाने की प्रेरणा देना है। आधुनिक जीवनशैली में साइकिल परिवहन को सुलभ और स्वस्थ माध्यम के रूप में पुनर्स्थापित करना है।

अधिकारी और जनप्रतिनिधि।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
डीएम ने कहा कि हम सभी ने 5 KM की साइकिल रैली की है। उद्देश्य जागरूक करना था कि हमें फिजिकल एक्सरसाइज और ईंधन बचाने के लिए भी साइकिल का उपयोग करना चाहिए। इससे हमारा पर्यावरण प्रदूषित होने से बचता है। हम लोग छोटे-मोटे कार्यों के लिए या नजदीकी जगहों पर जाने के लिए अगर साइकिल का उपयोग करें तो पर्यावरण और देशहित में काफी अच्छा रहेगा।
