Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राज्य विवि… लोकभवन ने अनुकंपा के लंबित सभी मामलों का मांगा ब्योरा

एजुकेशन रिपोर्टर|रांची रांची यूनिवर्सिटी में वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्तियों का मामला अब लोकभवन तक पहुंच गया है। दैनिक भास्कर द्वारा मुद्दा उठाए जाने के बाद लोक भवन ने सिर्फ आरयू ही नहीं राज्य के सभी विश्वविद्यालय प्रशासन से लंबित नियुक्तियों का पूरा ब्योरा मांगा है। लोकभवन की ओर से भेजे गए पत्र में लंबित अनुकंपा नियुक्तियों की स्थिति, मामलों की संख्या और उन पर की गई कार्रवाई की जानकारी मांगी गई है। दरअसल, रांची विवि में मृत शिक्षकों और कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति से जुड़े कई मामले लंबे समय से लंबित हैं। इन मामलों के निष्पादन के लिए 3 जून को अनुकंपा समिति की बैठक भी हुई, लेकिन अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका। ऐसे में नियुक्ति की आस लगाए परिवारों की उम्मीदों को फिर झटका लगा। इससे पहले रांची यूनिवर्सिटी के अनुबंध कर्मचारियों को मानदेय बढ़ाने की मांग पर गुरुवार को हुई बैठक में निर्णय नहीं हो सका था । डॉ पंकज चतुर्वेदी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने उस बैठक में कहा था कि जिन अनुबंध कर्मियों के मानदेय वृद्धि पर विचार किया जाना है, उनकी नियुक्ति कब हुई है? उन्हें कितना मानदेय मिल रहा है? इसका विस्तृत ब्योरा तैयार करने के लिए कहा गया था। इसके लिए 10 दिन का समय दिया गया है। लंबे समय से इन कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि नहीं हुई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles