Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

विस्थापितों व जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी: अरूप चटर्जी


सिटी रिपोर्टर | बोकारो रविवार को सीपीआई (एमएल) की ओर से सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि निरसा विधायक अरूप चटर्जी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि सीपीआई (एमएल) हमेशा से बोकारो के विस्थापितों, मजदूरों, किसानों व आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी यह संघर्ष जारी रहेगा। बोकारो के विस्थापित गांवों को मिलाकर छह पंचायतों के गठन का मुद्दा हो या शहीद प्रेम प्रसाद को न्याय दिलाने का सवाल, पार्टी ने हर स्तर पर संघर्ष किया है और आगे भी जनता के हितों के लिए आवाज बुलंद करती रहेगी। कहा कि जनहित के मुद्दों पर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता समर तिवारी ने की। इस अवसर पर राजू दुबे ने कहा कि पार्टी हमेशा मजदूरों, किसानों, युवाओं, दलितों, आदिवासियों और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज बनकर खड़ी रही है। बैठक में संगठन विस्तार, जनसमस्याओं एवं आगामी आंदोलनात्मक कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को उठाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। मौके पर हलधर महतो, दिलीप तिवारी, देवदीप सिंह दिवाकर, पी एक्का, निवास सिंह, अजय कुमार, आरती देवी, श्यामल सिन्हा आदि मौजूद रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles