Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद के राजगंज में युवक की सांप काटने से मौत:एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम, सोते वक्त सांप ने डसा


धनबाद के राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरदार गांव में सांप काटने से एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना रविवार रात की है, जिसके बाद सोमवार सुबह इलाज के दौरान युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक कामदेव सिंह रविवार रात अपने घर के कमरे में जमीन पर सो रहे थे। इसी दौरान देर रात एक काले रंग के जहरीले सांप ने उनके हाथ पर डस लिया। बताया जाता है कि सांप ने उनके हाथ को जकड़ रखा था, जिसे उन्होंने किसी तरह छुड़ाया। कामदेव सिंह ने तुरंत परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी। परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) ले गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने कामदेव सिंह का इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। इलाज के दौरान सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। कामदेव सिंह दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles