Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कुडू के सरना टोली का ट्रांसफार्मर जला पंद्रह दिन से गांव लोग अंधेरे में रह रहे

गुमला|सदर थाना क्षेत्र के दुंदरिया निवासी सुनील कुमार बाखला नशाखुरानी गिरोह और साइबर ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात ठग ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया और उनका एटीएम कार्ड चोरी कर खाते से 77 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। सुनील कुमार बाखला ने बताया कि वह 7 जून को रांची से गुमला लौट रहे थे। इसी दौरान रांची के आइटीआई बस स्टैंड में एक अज्ञात व्यक्ति उनसे मिला। उसने खुद को गुमला का निवासी बताते हुए बातचीत शुरू की। बातचीत के दौरान उसने सुनील को कोल्ड ड्रिंक पिलाई और उन्हें यह भी याद नहीं रहा कि वे कब गुमला पहुंचे। गुमला पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनका पर्स गायब है। पर्स में दो एटीएम कार्ड और कुछ नकद रुपए रखे हुए थे। सोमवार को जब उन्होंने पासबुक की जांच कराई तो पता चला कि उनके बैंक खाते से 77 हजार रुपए की निकासी कर ली गई है। कुडू|प्रखंड थाना क्षेत्र के ओपा सरना टोली गांव में लगा 10 केवीए का ट्रांसफार्मर अत्यधिक लोड के कारण जल गया है। जिसके बाद से गांव पिछले लगभग पंद्रह दिन अंधेरे में डूबा पड़ा है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के किनारे बिजली विभाग द्वारा लगाया गया 10 केवीए का ट्रांसफार्मर बीते 21 मई को जल गया है जिसके कारण भारी परेशानी उठाना पड़ रहा है। बिजली आधारित यंत्र बेकार पड़े है। बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी बाधित हो रही है।ग गुमला|पालकोट थाना क्षेत्र के लवाकेरा गांव से सोमवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। मृतक की पहचान बसिया थाना क्षेत्र के कोढ़ा नवाटोली निवासी मतीयस तिग्गा के 30 वर्षीय पुत्र विजय तिग्गा के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। ​प्राप्त जानकारी के अनुसार विजय तिग्गा रविवार को अपने गांव से लवाकेरा बाजार आया हुआ था। देर रात लगभग 10 बजे पालकोट पुलिस को सूचना मिली कि लवाकेरा गांव में सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। बारीकी से जांच करने पर मृतक के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles