बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से गृह रक्षा वाहिनी सेवा संवर्ग में अधिनायक लिपिक पद के लिए बुधवार को मुजफ्फरपुर जिले के 24 परीक्षा केंद्रों पर लिखित प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में कुल 14,808 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 8:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कदाचार रोकने के लिए कड़े इंतजाम जिला प्रशासन ने परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरा, बायोमेट्रिक सत्यापन, वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच (फ्रिस्किंग) भी की जाएगी। जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचने और परीक्षा के दौरान पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। मोबाइल लेकर पहुंचे तो परीक्षा से होंगे वंचित प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र अथवा परीक्षा कक्ष में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। यदि कोई अभ्यर्थी परीक्षा हॉल में ऐसे उपकरण के साथ पकड़ा जाता है तो उसे तत्काल परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा और इसे कदाचार माना जाएगा। दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में व्यापक प्रशासनिक व्यवस्था की गई है। कुल 24 स्टैटिक दंडाधिकारी, 13 जोनल दंडाधिकारी और 5 उड़नदस्ता टीमों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल भी सभी केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। चलाए जाएंगे 4 स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग होमगार्ड परीक्षा को लेकर बुधवार को चार एक्जाम स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। मुजफ्फरपुर जंक्शन से दोपहर सवा एक बजे स्पेशल ट्रेन पाटलिपुत्र के लिए रवाना होगी। वहीं, एक- एक स्पेशल ट्रेन बेतिया, समस्तीपुर व मधुबनी से दोपहर एक बजे पाटलिपुत्र के लिए चलेगी। चारों स्पेशल ट्रेनें मुजफ्फरपुर व हाजीपुर होते हुए प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते पाटलिपुत्र पहुंचेगी। जंक्शन पर होने वाली परीक्षार्थियों की भीड़ को काबू करने के लिए क्राउड मैनेजमेंट के तहत अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जाएगी। क्षेत्रीय अधिकारी रविशंकर महतो ने परीक्षा को लेकर कर्मियों को अलर्ट किया है।
24 केंद्रों पर आज होमगार्ड क्लर्क भर्ती की लिखित परीक्षा:मुजफ्फरपुर में 14,808 अभ्यर्थी होंगे शामिल, क्राउड मैनेजमेंट के चलेंगी 4 एग्जाम स्पेशल ट्रेन