Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमशेदपुर में पत्नी की हत्या, आरोपी हिरासत में:घरेलू विवाद में पति ने किया सिलबट्टे से सिर पर वार, दंपती की थी यह दूसरी शादी


जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात घरेलू विवाद में एक महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पति बापी मंडल ने अपनी पत्नी गीता मंडल (40) के सिर पर सिलबट्टे से हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है। यह घटना तुरियाबेड़ा स्थित धर्माबांधा में हुई। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल गीता मंडल को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बापी मंडल डिमना रोड क्षेत्र में एक होटल चलाता है। बापी और गीता दोनों की यह दूसरी शादी थी। बापी के दो बच्चे हैं, जबकि गीता भी अपने पूर्व पति से अलग रह रही थीं। पुलिस को दिए बयान में बापी मंडल ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से गीता की बारीडीह निवासी एक युवक से फोन पर बातचीत को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इस मुद्दे पर पहले भी कई बार झगड़ा हुआ था और मामला थाना तक पहुंचा था, जहां समझौता कराया गया था। मंगलवार रात एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बापी मंडल ने गुस्से में आकर खलबट्टे से गीता के सिर पर वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles