सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत हासाडुगरी स्थित एक बंद ईंट भट्टे में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने देर रात भट्टे को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए मूल्य की मशीनरी और उपकरण पार कर दिए। बताया जा रहा है कि काला ईंट भट्टा पिछले कुछ समय से बंद पड़ा था। जिसका फायदा उठाकर चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। सुबह जब भट्टे की देखरेख के लिए कर्मचारी पहुंचे, तो उन्होंने छत पर लगे टिन को उखड़ा हुआ पाया। अंदर जाकर देखने पर मशीनों के कई महत्वपूर्ण पुर्जे और लोहे के उपकरण गायब मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मालिक ने दर्ज कराई शिकायत कर्मचारियों ने तत्काल भट्टा मालिक जाकीर हुसैन को सूचना दी। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे और पूरे परिसर का जायजा लिया। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि चोर छत का टिन उखाड़कर अंदर दाखिल हुए और योजनाबद्ध तरीके से मशीनों के जरूरी हिस्से, लोहे के सामान और अन्य कीमती उपकरण चोरी कर ले गए। इसके बाद जाकीर हुसैन ने कपाली ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराई और चोरी हुए सामानों की सूची पुलिस को सौंपी। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस चोरी में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना ने स्थानीय व्यवसायियों और भट्टा संचालकों के बीच चिंता बढ़ा दी है। पुलिस जांच में जुटी, संदिग्ध से पूछताछ सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर सुराग जुटाने की कोशिश की और मामले की कई बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है, हालांकि पुलिस ने अब तक किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चोरी में शामिल आरोपियों की पहचान करने और चोरी गए सामानों की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू करेगी।
सरायकेला में बंद भट्टे से लाखों की मशीनरी चोरी:छत की शीट उखाड़कर अंदर घुसे चोर, मालिक ने दर्ज कराई शिकायत