06 May Ank Jyotish: हर मूलांक का अपना अलग प्रभाव होता है, जो व्यक्ति के दिनभर के फैसलों और परिणामों को प्रभावित करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि, आज आपका मूलांक क्या संकेत दे रहा है और दिन आपके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्र से अलग अंक शास्त्र खासतौर से अंकों के विज्ञान को कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र और अंक शास्त्र दोनों को देखा जाए तो इसमें एकमात्र समानता ये है कि दोनों का ही प्रयोग व्यक्ति के भविष्य और भूतकाल से जुड़ी चीजों को जानने के लिए किया जाता है। अंक शास्त्र में अंकों के जरिये आपके भविष्य की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। कल सोमवार, 04 मई 2026 है। तो कल की तारीख , माह और वर्ष के सभी अंकों का कुल योग भाग्यांक कहलाएगा। 06 -05-2026 के सभी अंकों का योग होगा 0+6 + 0 + 5 + 2 +0 + 2 + 6 =21 फिर 2 +1 = 3 , यानी कल का भाग्यांक 03 है। मूलांक 3 के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं, जो आशावाद, बुद्धि, विस्तार, रचनात्मकता, उदारता और धर्मपरायणता के प्रतीक माने जाते हैं। आइए अंकशास्त्र के माध्यम से जानते हैं आपका मूलांक, शुभ अंक और लकी कलर जो बताएगा कि आपके सितारे अनुकूल हैं या नहीं।

2 of 10
06 मई का अंक ज्योतिष
– फोटो : amar ujala
अंक – 1
आज आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। निवेश करते समय सतर्क रहें और जोखिम भरे कार्यों से दूर रहें। घर में किसी अविवाहित सदस्य के विवाह की चर्चा हो सकती है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी के लिए प्रयास तेज करें।
शुभ अंक – 15
शुभ रंग – हरा

3 of 10
06 मई का अंक ज्योतिष
– फोटो : amar ujala
अंक – 2
प्रेम संबंधों में सुधार देखने को मिलेगा। आप अपने रिश्ते को लेकर परिवार से बात कर सकते हैं। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानी आ सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
शुभ अंक – 4
शुभ रंग – सफेद

4 of 10
06 मई का अंक ज्योतिष
– फोटो : amar ujala
अंक – 3
आज का दिन कामकाज में व्यस्त रहेगा। मित्रों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बहस से बचें। कार्यस्थल पर आपके विचारों से सभी सहमत नहीं होंगे। नियमों का पालन करेंगे तो सफलता मिलेगी।
शुभ अंक – 13
शुभ रंग – नीला

5 of 10
06 मई का अंक ज्योतिष
– फोटो : amar ujala
अंक – 4
व्यापार में कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। साझेदारी में काम शुरू करने से बचें, नुकसान की संभावना है। आपके विचारों को कम समर्थन मिलेगा। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। वैवाहिक जीवन में तनाव रह सकता है।
शुभ अंक – 2
शुभ रंग – क्रीम

