मेष राशि
आज आपका व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा और खासकर राजनीति या सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की छवि मजबूत होगी। लेकिन दिल की बात तुरंत ज़ुबान पर लाने की आदत किसी छोटी बात को बड़ा बना सकती है। घर में मां की सेहत को लेकर चिंता बनी रह सकती है, इसलिए लापरवाही न करें। कार्यक्षेत्र में किसी की खींचतान या गुटबाज़ी से दूर रहना ही समझदारी होगी।
वृषभ राशि
आज किस्मत आपके लिए संपत्ति और धन से जुड़े अच्छे संकेत लेकर आई है। कई काम एक साथ आने से भागदौड़ बढ़ेगी, लेकिन इसी भागदौड़ में कोई बड़ा फायदा भी छिपा है। प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश का सपना पूरा होने के योग हैं। बिजनेस में रफ्तार पहले से बेहतर रहेगी और रुका हुआ पैसा या मामला भी धीरे-धीरे आपके पक्ष में जाता दिखेगा। बस कानूनी मामलों में ढील देना भारी पड़ सकता है।
मिथुन राशि
आज आपका दिल दूसरों की मदद करने और कुछ अच्छा करने में लगेगा। नई कोशिशें रंग लाएंगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत में कमी नहीं छोड़नी चाहिए। हालांकि मन मौज-मस्ती में ज्यादा रहेगा और काम टालने का मन करेगा। परिवार में किसी शादी या रिश्ते को लेकर चल रही रुकावट दूर करने में आपकी भूमिका अहम रह सकती है।
कर्क राशि
आज दिन सकारात्मक रहेगा, लेकिन मन किसी अनजानी चिंता में उलझा रह सकता है। भाई-बहनों का साथ और सहयोग आपको राहत देगा। कार्यक्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए हर बात सोच-समझकर संभालें। संतान की सफलता आपका दिल खुश कर देगी। खान-पान में थोड़ा संयम रखें, क्योंकि स्वाद के चक्कर में पेट बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय भी सावधानी जरूरी है।





