Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Ank Jyotish 4 March:मूलांक 5 और 8 वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें कैसा रहेगा आपके लिए दिन – Today Numerology Prediction 4 March 2026 Aaj Ka Ank Jyotish In Hindi


अंक 1

मूलांक एक वालों के लिए 4 मार्च का दिन खुशियों और उन्नति से भरा हुआ होगा। लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी करने से बचना होगा। किसी जरूरी कामों को करने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी दूसरे के मामलों में बोलने से बचना होगा। शाम तक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। 

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- सफेद




Trending Videos

Today Numerology Prediction 4 March 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi

दैनिक अंक ज्योतिष
– फोटो : amarujala


अंक 2

मूलांक 2 यानी जिन जातकों का जन्म किसी महीने की 2, 11 , 20 और 29 तारीख होता है उनका मूलांक दो माना जाता है। मूलांक 2 वालों के लिए दिन अच्छा और सुख-सुविधाओं से भरा हुआ होगा। आपको कार्यस्थल पर नई-नई चीजों को करने का अवसर मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा क्योंकि आपको कहीं दूसरी जगहों से नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। लेकिन आपको अपनी भावनाओं को काबू में रखना होगा। 

शुभ अंक- 6

शुभ रंग-लाल


Today Numerology Prediction 4 March 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi

दैनिक अंक ज्योतिष
– फोटो : amarujala


अंक 3

मूलांक 3 वाले जातक आज के दिन कुछ नया काम शुरू कर सकते हैं। आपके अंदर जोश और आत्मविश्वास बना रहेगा। आपके अंदर ऊर्जा का स्तर बेहतर बना रहेगा। प्रेम संबंधों कुछ गिरावट आ सकती है जिससे आपका मन उदास रह सकता है। लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपके प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। 

शुभ अंक- 10

शुभ रंग- पीला


Today Numerology Prediction 4 March 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi

दैनिक अंक ज्योतिष
– फोटो : amarujala


अंक 4

मूलांक 4 वालों को आज बहुत ही अनुशासन के साथ चलना होगा। कुछ अधूरे कामों को करने आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपको किसी दूसरे के मामलों में बोलने से बचना होगा। अपनी आय और व्यय का संतुलन बनाकर चलना होगा। इस मूलांक के लोगों को अपने शत्रुओं से सावधान रहना होगा। 

शुभ अंक- 15

शुभ रंग-  हरा और लाल


Today Numerology Prediction 4 March 2026 Aaj Ka Ank Jyotish in hindi

दैनिक अंक ज्योतिष
– फोटो : amarujala


अंक 5

मूलांक 5 के लिए दिन मेल-जोल और भागदौड़ से भरा रहेगा। जो लोग किसी तरह का व्यापार आदि करते हैं उनको कोई अच्छी डील हासिल हो सकती है। लेकिन आपको धन और कागजातों में साइन करने से पहले अच्छी तरह से जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए। 

शुभ अंक- 45

शुभ रंग- सफेद


Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles