Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bengal Elections 2026: ममता बनर्जी पर एक्शन लेगा चुनाव आयोग! बंगाल भाजपा ने की है ये मांग

Bengal Elections 2026: ममता बनर्जी पर एक्शन लेगा चुनाव आयोग! बंगाल भाजपा ने की है ये मांग

Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के मुख्य प्रवक्ता देवजीत सरकार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग चुनाव आयोग से की है. उन्होंने बृहस्पतिवार को कोलकाता के सॉल्टलेक स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए यह मांग की.

बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या को बंगाल का वोटर बनाने की कोशिश

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के एक हिस्से का वीडियो मीडिया के सामने प्ले करने के बाद देवजीत सरकार ने कहा कि चुनाव आयोग को कानूनी कार्रवाई करनी होगी. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्या मुस्लिमों को पश्चिम बंगाल का वोटर बनाने की कोशिश कर रही हैं. कानून में ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का प्रावधान है. इसलिए चुनाव आयोग को ममता बनर्जी के खिलाफ एक्शन लेना होगा.

मुख्यमंत्री ने कहा था- अफसरों को तृणमूल सरकार देगी सुरक्षा

दरअसल, ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य सचिवालय नबान्न में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया पर गंभीर आरोप लगाये थे. साथ ही सीएम ने कहा था कि चुनाव आयोग ने जिन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है, चुनाव के बाद उन सभी अफसरों को वह प्रोमोशन देंगीं. सभी की नौकरी फिर से बहाल कर देंगीं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bengal Elections 2026: अधिकारी गलत काम करने से क्यों डरेगा?

ममता बनर्जी के इस बयान को घोर आपत्तिजनक बताते हुए देवजीत सरकार ने कहा कि अगर कोई मुख्यमंत्री इस तरह का बयान दे सकतीं हैं, तो कोई अधिकारी गलत काम करने से क्यों डरेगा? ऐसे में तो सभी राज्यों के अधिकारी सरकार के पक्ष में काम करेंगे और चुनाव के बाद प्रोमोशन लेंगे. उनको फिर से नौकरी मिल जायेगी. देवजीत ने कहा कि यह संविधान का घोर उल्लंघन है.

इसे भी पढ़ें

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को बताया ‘टॉर्चर आयोग’, बीजेपी पर 58 लाख वोटर के नाम हटाने का लगाया आरोप

बंगाल चुनाव 2026 से पहले भाजपा विधायक ने पार्टी छोड़ी, थामा तृणमूल कांग्रेस का झंडा

बंगाल की राजनीति में राम-कृष्ण की एंट्री, अमित शाह की मायापुर यात्रा के बाद TMC और BJP में छिड़ी जंग

भाजपा नेता को फिल्मी अंदाज में धमकी, घर के सामने रखवाये सफेद फूल, धोती और अगरबत्ती

The post Bengal Elections 2026: ममता बनर्जी पर एक्शन लेगा चुनाव आयोग! बंगाल भाजपा ने की है ये मांग appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles