Thursday, October 8, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bettiah Missing Girl Case | Anaya Khatoon Dead Body Found In CCTV Area

पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-5 में घर के बाहर से लापता हुई दो वर्षीय बच्ची अनाया खातून का शव तीसरे दिन पड़ोसी के घर से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

.

बच्ची का शव बंद बोरे में मिला। शव बरामद होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

मझौलिया पंचायत के वार्ड नंबर-5 निवासी हबीब खान की दो वर्षीय बेटी अनाया खातून अचानक लापता हो गई थी।

बच्ची के गायब होने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले।

देखें, मौके से आई तस्वीरें…

लापता बच्ची अनाया को ले जाती महिला।

लापता बच्ची अनाया को ले जाती महिला।

घटना के बाद थाने के बाहर मौजूद ग्रामीण।

घटना के बाद थाने के बाहर मौजूद ग्रामीण।

CCTV फुटेज से पड़ोसी तक पहुंची पुलिस की जांच

जांच के दौरान पुलिस के हाथ कुछ महत्वपूर्ण CCTV फुटेज लगे। फुटेज के आधार पर पड़ोस में रहने वाले अमरूल खान की बेटी सबीना उर्फ समी खातून को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की।

पूछताछ के बीच पड़ोसी के घर में मिला शव

पुलिस की पूछताछ के दौरान बच्ची का शव पड़ोसी के घर में होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली, जहां बंद बोरे में अनाया का शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

शव बरामदगी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

मासूम की मौत की खबर फैलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश दिखा। स्थिति को देखते हुए मझौलिया थाने की पुलिस के अलावा दूसरे स्थानों से भी पुलिस बल बुलाया गया।

घटना के बाद थाने के बाहर मौजूद ग्रामीण।

घटना के बाद थाने के बाहर मौजूद ग्रामीण।

थाने का मुख्य गेट बंद, इलाके में पुलिस की चौकसी

भीड़ और आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए थाने का मुख्य द्वार बंद कर दिया। आसपास के इलाके में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

मौत की असली वजह और घटना का मकसद जांच के केंद्र में

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। बच्ची की मौत कैसे हुई, शव पड़ोसी के घर तक कैसे पहुंचा और घटना के पीछे क्या वजह थी, इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई से सामने आएंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles