Friday, July 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bhagalpur Artiform Dance Championship 2026

भागलपुर शहर में पहली बार बड़े स्तर पर ‘आर्टिफॉर्म डांस चैंपियनशिप 2026’ का आयोजन शनिवार को टाउन हॉल में किया जाएगा। इस भव्य डांस प्रतियोगिता में भागलपुर समेत आसपास के विभिन्न जिलों से करीब 300 प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की संभावना है।

.

आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों की एंट्री सुबह 10 बजे से शुरू होगी, जबकि मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 12 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागी अपनी नृत्य कला का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का उद्देश्य क्षेत्र के उभरते कलाकारों को एक बेहतर मंच प्रदान करना और उनकी प्रतिभा को नई पहचान दिलाना है।

आयोजकों ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी है।

आयोजकों ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी है।

इस प्रतियोगिता में प्रसिद्ध डांसर-कोरियोग्राफर दीपिका सोनी और अमन साह निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। दोनों जज प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर विजेताओं का चयन करेंगे। वहीं कार्यक्रम का संचालन बिष्णु प्रसाद उर्फ ओगी करेंगे, जो अपने विशेष अंदाज से कार्यक्रम को रोचक बनाएंगे।

युवाओं को प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर

आयोजन की जिम्मेदारी अमर अंजलि और अन्वेशा चटर्जी ने संभाली है। आयोजकों ने बताया कि भागलपुर में पहली बार इस स्तर की डांस चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना और कला एवं संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा और उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर की मेयर डॉ. वसुंधरा लाल और भागलपुर विधायक रोहित पांडेय के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा शहर के कई गणमान्य नागरिक, कला प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार और सम्मान प्रदान किया जाएगा। आयोजकों ने भागलपुर और आसपास के जिलों के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles