Sunday, April 26, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Bhagalpur Crime news. बड़ा खुलासा : दोस्तों ने ही की थी सौरभ की हत्या

प्रभात खबर टोली, भागलपुर/नवगछिया.

भागलपुर में इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है. पूछताछ के बाद खुलासा हुआ है कि पूर्णिया निवासी छात्र सौरभ की दोस्तों ने ही हत्या कर डाली. पहले तो पुलिस हिरासत में दो दोस्तों ने बरगलाने की कोशिश की, बार-बार बयान बदलते रहे, लेकिन शिनवार देर रात दोनों पुलिस की पूछताछ में टूटे और पूरी कहानी बतायी. दोस्तों ने कहा कि भागलपुर के आदमपुर में सौरभ की हत्या कर दी गयी और ध्यान भटकाने के लिए नवगछिया में ले जाकर वापस मायागंज शव को लाया. पहले कहा कि अपराधियों ने सौरभ को गोली मारी, बाद में स्वीकार किया कि आदमपुर में उसकी हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार भागलपुर में रह कर पढ़ाई करने के वाले पूर्णिया के बिरौली गांव निवासी संतोष जायसवाल के पुत्र सौरभ कुमार जायसवाल (21) की दोस्तों ने ही गोली मार कर हत्या कर दी थी. देर रात हिरासत में लिये गये गौरव और राजा की निशानदेही पर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर लिया. आरोपितों ने पुलिस को पूरी कहानी बताते हुए कहा कि सौरभ की हत्या अनुराग ने आदमपुर स्थित किराये के मकान में की है.

देर रात जोगसर थाना पुलिस आदमपुर के मानिक सरकार घाट रोड स्थित उक्त किराये के मकान में पहुंची, जहां से हत्याकांड में प्रयुक्त देसी पिस्टल और कारतूस के अलावा कई तरह के साक्ष्यों को बरामद किया. दूसरी तरफ पकड़े गये गये राजा और गौरव अब भागलपुर पुलिस की अभिरक्षा में है. पुलिस अनुराग की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी कर रही है. नवगछिया एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि हत्या का उद्भेदन कर लिया गया है. इससे पहले घटना के बाद दोस्तों ने ही उसे शनिवार अहले सुबह जेएलएनएमसीएच पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना पीएमसीएच रेफर किया गया. इसके बाद युवक को लेकर उसके दोस्त कहीं चले गये.

फिर मृत अवस्था में उसे लेकर सुबह छह बजे मायागंज अस्पताल पहुंचे. इस समय चिकित्सकों ने युवक की मृत्यु हो जाने की पुष्टि कर दी. नवगछिया पुलिस ने भागलपुर पहुंच कर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित दोस्तों पूर्णिया जिले के टीकापट्टी निवासी गौरव कुमार और बैरिया निवासी राजा कुमार को मायागंज अस्पताल परिसर से हिरासत में ले लिया है. दोनों दोस्तों ने घंटों पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया. अपना बयान बदलते रहे. दूसरी तरफ अस्पताल से खून लगा एक गमछा पुलिस ने जब्त कर लिया है. मृतक का मोबाइल गायब है.

परिजनों ने बताया, भागलपुर में रह रहा था सौरभ

घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता संतोष जासवाल, माता पिंकी देवी व अन्य परिजन अस्पताल पहुंच गये थे. मां पिंकी देवी ने बताया कि सौरभ रात्रि में कहां जा रहा था, उनलोगों को कुछ मालूम नहीं है. वे लोग जानते हैं कि सौरभ भागलपुर में रह कर पढ़ाई कर रहा है. वह दो साल से आदमपुर स्थित एक लॉज में रह रहा था. जानकारी मिली कि तीन दिन पहले सौरभ अपनी मां के साथ ननिहाल गया था. इसके बाद सौरभ भागलपुर चला आया था. सौरभ की मां ने यह भी बताया कि शुक्रवार की शाम चार से पांच बजे के बीच सौरभ ने अनुराग के मोबाइल से फोन किया था. सौरभ ने कहा कि गाड़ी एक्सीडेंट कर गया और ठीक करवाने के लिए पांच हजार रुपये की जरूरत है. यह सौरभ और उसकी मां की अंतिम बातचीत थी. इसके बाद सुबह अनुराग ने सौरभ की मां को घटना के बारे में जानकारी दी थी.

शुभम ने दी थी गोली मारने की धमकी. परिजनों ने बताया कि 15 दिन पहले शुभम दो अज्ञात लोगों के साथ उसके घर पर पहुंचा था. शुभम ने बताया था कि सौरभ इन दिनों अनुराग के साथ रहने लगा है. अगर मेरे साथ नहीं रहेगा, तो मैं उसे गोली मार दूंगा. मां ने इस बात को हल्के में लिया था.

पहले अस्पताल से भागे फिर स्नान कर लौटे दोस्त.सुबह छह बजे सभी दोस्त सौरभ को लेकर एक बार फिर अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिये जाने के बाद सभी दोस्त मौके से भाग गये. जब पुलिस ने अस्पताल पर्ची पर दिये गये नंबर से संपर्क किया तो एक दोस्त ने कहा कि वे लोग आ रहे हैं. इसके बाद आठ बजे सिर्फ गौरव और राजा स्नान करके हाफ पेंट में अस्पताल पहुंचे थे. बार-बार अपना बयान बदल रहे थे.

पुलिस को भटकाते रहे

मृतक के दोस्त पुलिस को दिन भर बयान बदल-बदल कर बरगलाते रहे. गौरव और राजा ने बताया कि भागलपुर में रहने वाले समेली के एक अन्य दोस्त अनुराग का जन्मदिन था. जन्मदिन पर अनुराग एक चार चक्का वाहन की खरीदारी करने वाला था. शुक्रवार को वाहन नहीं दिया गया, इसलिए उनलोगों ने शुक्रवार की सुबह पार्टी करने का निर्णय लिया. टीका पट्टी से पांच दोस्त वाहन से निकले थे. आगे चल रहे वाहन पर सौरभ, गौरव व राजा था. पीछे चल रहे वाहन पर शुभम व अनुराग था. गौरव व राजा के अनुसार जगतपुर-गरैया गांव के बीच में 14 नंबर सड़क पर उनलोगों के वाहन को पल्सर पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने रोक दिया. वाहन रुकते ही सौरभ नीचे उतरा और अपराधियों से उलझ गया. अपराधियों ने सौरभ के सीने में गोली मार दी. गोली लगते ही सौरभ गिर गया. अपराधी तेतरी की ओर भाग गये. शाम में सौरभ का शुभम और राजमणी से मोबाइल पर झगड़ा भी हुआ था.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles