Thursday, September 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bihar News: Lalu Family Legal Trouble & Pawan Singh Fine

.

आज की सबसे बड़ी खबर बिहार से है। प्रदेश के 14 जिलों के करीब 41 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को लालू, तेजस्वी, राबड़ी समेत 9 लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिए। वैशाली के लालगंज में निर्माणाधीन पुल का बीम लॉन्चर अचानक गिर गया। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा…

1. बिहार के 14 जिलों में बाढ़, 5 हजार स्कूल डूबे

बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में अब पानी उतरने लगा है। हालांकि, राज्य के 14 जिलों की 517 पंचायतों में अभी भी बाढ़ की गंभीर स्थिति बनी हुई है। इससे करीब 41.45 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। पटना से मुंगेर तक गंगा का जलस्तर घटा है, जबकि भागलपुर के कहलगांव में जलस्तर 4 सेमी बढ़ा है। भागलपुर के तिलकामांझी यूनिवर्सिटी में गंगा का पानी घुस गया है। टीचर और छात्र नाव का सहारा ले रहे हैं। सीतामढ़ी में लखनदेई नदी का जलस्तर बढ़ने से डायवर्सन पानी में डूब गया है। पूरी खबर पढ़ें

2. IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस- लालू-तेजस्वी समेत 9 पर आरोप तय

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने गुरुवार को लालू, तेजस्वी, राबड़ी समेत 9 लोगों के खिलाफ आरोप तय कर दिए। कोर्ट ने 7 आरोपियों को बरी कर दिया है। इस मामले ED 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में अगली सुनवाई 3 अक्टूबर को होगी। कोर्ट ने कहा- राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के पास अपराध से अर्जित आय और पद के दुरुपयोग का मजबूत संदेह है। दोनों पटना की उस जमीन का लाभ उठा रहे हैं, जिसे कथित तौर पर 2005 से 2014 के बीच लालू यादव के कहने पर उनके पक्ष में हस्तांतरित किया गया था। पूरी खबर पढ़ें

3. ‘द वन’ में दिखेगी महापर्व छठ की छटा

बॉलीवुड फिल्म ‘द वन फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में बिहार के महापर्व छठ की छटा देखने को मिलेगी। इस फिल्म में छठ पूजा के दृश्य को लेकर काफी समय से चर्चा थी और आज इसका गाना ‘छठी मइया सुनीं लीं विनती हमार…’ रिलीज हुआ। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की मूल कहानी भी पटना से करीब 35 किलोमीटर दूर बिहटा स्थित करीब 400 साल पुराने ‘वन देवी मंदिर’ से जुड़ी लोककथा पर आधारित है। पूरी खबर पढ़ें

4. वैशाली में पुल का बीम लॉन्चर गिरा, 8 कर्मचारी घायल

वैशाली के लालगंज में गुरुवार को निर्माणाधीन पुल का बीम लॉन्चर अचानक गिर गया। इसमें कई कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को तुरंत लालगंज रेफरल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में 6 कर्मचारियों का इलाज किया गया, जबकि 2 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। भारतमाला परियोजना के तहत NH-139W फोरलेन रोड का निर्माण हो रहा है। एकलव्य कंस्ट्रक्शन कंपनी 6 हजार करोड़ की लागत की परियोजना का निर्माण कर रही थी। हादसा लालगंज थाना क्षेत्र एतवारपुर गांव के सती स्थान के पास हुआ। पूरी खबर पढ़ें

5. ‘Gen-Z ने प्रधान का इस्तीफा लिया, अब VC पद छोड़े’

पटना यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गुरुवार को विश्वविद्यालय बंद कराने का ऐलान किया। AISF के छात्र यूनिवर्सिटी के कार्यालयों में काम बंद कराने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दफ्तर की लाइटें बंद कर दीं और अकादमिक काउंसिल में ताला लगा दिया। LLB प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक, पीजी में फीस में व्यापक बढ़ोतरी और अब तक MFA (Master of Fine Arts) की पढ़ाई शुरू नहीं होने समेत अन्य मांगों को लेकर AISF के छात्र पिछले 4 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। पूरी खबर पढ़ें

6. भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर 1000 का जुर्माना

भोजपुरी के पावर स्टार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह पर कोर्ट ने 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। मामला पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक और गुजारा भत्ता से जुड़ा है। दरअसल, यूपी के बलिया की पारिवारिक अदालत में गुजारा भत्ता से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान पवन सिंह पेश नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने उन पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 5 अक्टूबर की तारीख तय की है। पूरी खबर पढ़ें

7. ट्रैक्टर-JCB से घेरकर पुलिस टीम पर हमला

दरभंगा में शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर हमला किया है। घटना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर रैयाम थाना क्षेत्र के बंसरा ठीकरा टोल के पास की है। दरअसल, रैयाम थाने की पुलिस शराब के खिलाफ छापेमारी करने पहुंची थी। इसी दौरान पुलिस ने करीब 2 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की और कथित शराब कारोबारी महावीर सहनी को हिरासत में लेकर पुलिस गाड़ी में बैठा लिया। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान आरोपी महावीर सहनी के परिजनों और उसके करीबियों ने पुलिस वाहन को ट्रैक्टर और जेसीबी से घेर लिया। इसके बाद पुलिस के कब्जे से महावीर सहनी को छुड़ा लिया गया। पूरी खबर पढ़ें

8. मोतिहारी में डबल मर्डर, 2 लोगों को चाकू से गोदा

मोतिहारी में डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। घर में घुसकर कुछ लोगों ने तीन लोगों पर चाकू से हमला किया। हमले में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान जमी अख्तर(36) और मदीना खातून(40) के रूप में हुई है।वहीं, मसीह अख्तर का इलाज पताही सीएचसी में चल रहा है, उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। डबल मर्डर की वारदात को अंजाम 10 साल के बच्चे के सामने दिया गया है। घटना जिले के पताही थाना क्षेत्र के जिहुली गांव की है। बताया जाता है कि भैंस नहलाने के दौरान पानी गिरने के विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें

9. बेगूसराय में मटन-शराब पार्टी, पिस्तौल भी लहराई

बेगूसराय में शराबबंदी और कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली तस्वीर बखरी थाना क्षेत्र से सामने आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक खुलेआम मटन और शराब की महफिल सजाकर अवैध पिस्तौल लहराते नजर आ रहे हैं। वीडियो में बैकग्राउंड में ‘रंगदारी मिलल है विरासत में’ गाना बज रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के बदिया गांव निवासी पिंटू यादव उर्फ हीरा यादव के रूप में की है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें

10. बिहार के सभी जिलों मौसम सामान्य रहेगा

मौसम विज्ञान केंद्र ने कल यानी शुक्रवार को किसी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। सभी जिलों मौसम सामान्य रहेगा। लोगों को उमस भरी गर्मी अधिक महसूस होगी। इसके साथ ही अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles