Wednesday, June 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

BJP की तीन राज्यों में जीत, शेखपुरा में जश्न:कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी, झालमुड़ी खिलाकर दी बधाई


शेखपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत का जश्न मनाया। यह कार्यक्रम सोमवार शाम को शहर के स्टेशन रोड स्थित नगर पार्टी कार्यालय में आयोजित किया गया। सांसद प्रतिनिधि विपिन मंडल की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। उन्होंने ढोल-नगाड़ों पर नाच-गाकर खुशी व्यक्त की, एक-दूसरे को भुजा और झालमुड़ी खिलाई, साथ ही लोगों के बीच मिठाई बांटकर आभार जताया। ”जनता अब विकास के आधार पर मतदान कर रही” भाजपा नेता विपिन मंडल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री के विजन और पार्टी नेतृत्व की नीतियों का परिणाम है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तीनों राज्यों में मिली सफलता दर्शाती है कि जनता अब विकास के आधार पर मतदान कर रही है। ”तीनों राज्य अब तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ेंगे” मंडल ने विश्वास व्यक्त किया कि पश्चिम बंगाल में बंद पड़ी बड़ी कंपनियों को फिर से शुरू कर स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने असम में दोबारा जीत के लिए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को बधाई दी और कहा कि तीनों राज्य अब तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता सचिन सौरभ, नवीन कुमार, विवेक कुमार, गौरव कुमार, शंकर कुमार, हरिओम कुमार और अभय कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles