Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bokaro News : वन भूमि घोटाला : चास अंचल कार्यालय के अधिकारी व कर्मियों से सीआइडी ने की पूछताछ

Bokaro News : वन भूमि घोटाला : चास अंचल कार्यालय के अधिकारी व कर्मियों से सीआइडी ने की पूछताछ

Bokaro News : संवाददाता, बोकारो. चास प्रखंड के बांधगोड़ा क्षेत्र में वन विभाग सहित लगभग 7.5 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण और फर्जीवाड़ा के मामले में गुरुवार को सीआइडी की टीम चास अंचल कार्यालय पहुंची. टीम ने कार्यालय में सर्वे कर दस्तावेजों की जांच की और आवश्यक जानकारी एकत्रित की. सीआइडी के डीएसपी नवल किशोर प्रसाद के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अंचल अधिकारी और कर्मियों से पूछताछ की. इस दौरान अंचल कार्यालय में पंजी-2 (रजिस्टर-2) की भी बारीकी से जांच की गयी.

गौरतलब है कि वर्ष 2019 में पंजी-2 में छेड़छाड़ कर जमाबंदी किये जाने का मामला सामने आया था. जांच में यह भी खुलासा हुआ था कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन की बिक्री की गयी और रजिस्ट्री डीड में चौहद्दी तक बदल दी गयी थी. इस मामले में तत्कालीन उपायुक्त के निर्देश पर एक राजस्व कर्मचारी द्वारा पिंड्राजोरा थाना में वर्ष 2020 में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. प्राथमिकी के बाद से ही सीआइडी इस मामले की जांच अपने स्तर से कर रही है.

स्थगित जमाबंदी को गलत तरीके से किया गया ऑनलाइन :

जानकारी के अनुसार, स्थगित जमाबंदी को स्थानांतरण के बाद ऑनलाइन किये जाने के मामले की भी जांच की जा रही है. एक सहयोग समिति की स्थगित जमाबंदी, जिसमें करीब एक एकड़ 32 डिसमिल जमीन शामिल थी, उसे कथित तौर पर गलत तरीके से ऑनलाइन कर दिया गया था. सीआइडी इसी पहलू की गहन जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले में एक प्राइवेट डेवलपर की भूमिका भी सामने आयी है, जिसके खिलाफ जांच जारी है.

सीआइडी की भी समानांतर जांच जारी : इस जमीन मामले में एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) भी अलग से जांच कर रही है. दोनों एजेंसियां मामले के विभिन्न पहलुओं को खंगाल रही हैं, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जतायी जा रही है.

The post Bokaro News : वन भूमि घोटाला : चास अंचल कार्यालय के अधिकारी व कर्मियों से सीआइडी ने की पूछताछ appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles