बोकारो के चीराचास थाना क्षेत्र के भर्रा कब्रिस्तान से करीब तीन साल पूर्व लापता खालिक बाबू अंसारी (32) का कंकाल बरामद हुआ है। खालिक चंदनकियारी के बरमसिया ओपी क्षेत्र के आड़िता का रहने वाला था।
.
मामले को ले चास एसडीपीओ, चीराचास थाना, हरला थाना और सेक्टर-4 थाना प्रभारी के साथ एफएसएल टीम भी पहुंची। पुलिस ने कब्रिस्तान को पूरी तरह सील कर दिया है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दो संदिग्ध से पूछताछ की, जिसके निशानदेही पर पुलिस कब्रिस्तान पहुंची। परिजनों ने कंकाल का डीएनए जांच की मांग की।
बता दें कि 2015 में मृतक की शादी अलकुशा की हिना से हुई थी। 2018 से वह भर्रा बस्ती के बांका पुल के पास शमीम अंसारी के घर में किराए पर रह रहा था। 16 जून 2022 की रात वह लापता हो गया। पत्नी हिना बीबी ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया, जिसमें मारपीट के बाद लापता होने की बात भी कही थी।

कब्रिस्तान के बाहर लगी पुलिस की गाड़ियां।
हाईकोर्ट पहुंचे परिजन, तब हरकत में आई बोकारो पुलिस वर्ष 2022 के बाद सालों तक पुलिस के हाथ खाली रहे, लेकिन जैसे ही मामला हाईकोर्ट पहुंचा और फटकार लगी, पुलिस हरकत में आई। 2025 में केस दोबारा खुला और जांच तेज की गई। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पुलिस सिर्फ हाईकोर्ट की फटकार के बाद ही सक्रिय होती है?
अगर हाईकोर्ट हस्तक्षेप नहीं करता, तो क्या ये मामला भी दबा रह जाता? क्योंकि ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पुष्पा कांड में पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के मधुटांड़ जंगल से कंकाल बरामद हो चुका है।
मृतक का मामा अब्दुल रउफ अंसारी ने कहा कि बोकारो में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। अब देखना होगा कि इस बार जांच कितनी निष्पक्ष और तेज होती है।
—————————-
यह भी खबर पढ़िए
बोकारो में 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड:9 माह तक लापता युवती का नहीं लगा सुराग, हाईकोर्ट पहुंचते ही खुलासा, कंकाल बरामद, प्रेमी गिरफ्तार

झारखंड में संभवत: ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी मामले के निष्पादन में जानबूझकर लापरवाही बरतने के आरोप में पूरे थाने को सस्पेंड किया गया हो। ऐसा उदाहरण बोकारो जिले के पिंड्राजोरा थाने का है।
बोकारो एसपी ने इस थाने में कार्यरत 10 सब इंस्पेक्टर, पांच असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, दो हवलदार और 11 सिपाही को सस्पेंड किया है। बोकारो एसपी ऑफिस से शनिवार की देर रात यह आदेश जारी किया गया है। पढ़िए पूरी खबर…

