बक्सर जिले में बुधवार को केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। यह परीक्षा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही, गृह विभाग (कारा) के अंतर्गत कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय
.
जिला नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार, परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में कुल 5328 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, लेकिन इनमें से केवल 2504 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे। इस पाली में 2824 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर एक परीक्षार्थी को निष्कासित भी किया गया।

कुल 5328 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की
दूसरी पाली में भी कुल 5328 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 2592 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 2736 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। दूसरी पाली में किसी भी अभ्यर्थी के खिलाफ अनुचित साधनों के प्रयोग का कोई मामला सामने नहीं आया और कोई निष्कासन नहीं हुआ।
दोनों पालियों के आंकड़ों के अनुसार, कुल 10,656 अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इनमें से 5096 अभ्यर्थी ही परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 5560 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार, लगभग आधे से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक नहीं पहुंचे। पूरे दिन की परीक्षा में कुल एक अभ्यर्थी को निष्कासित किया गया।
केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न
प्रभारी जिला नियंत्रण कक्ष ने बताया कि बक्सर जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस बल और केंद्राधीक्षक लगातार निगरानी करते रहे, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार की स्थिति उत्पन्न न हो।
जिला प्रशासन ने सफल और निष्पक्ष परीक्षा आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता व सहयोग की सराहना की है।

