Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

CM नीतीश आज राज्यसभा सांसद की शपथ लेंगे:मोदी-शाह से मुलाकात संभव; नए CM, मंत्रिमंडल पर होगी चर्चा; 14 अप्रैल को दे सकते हैं इस्तीफा


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर 12.30 बजे राज्यसभा सांसद की शपथ लेंगे। इसके बाद उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से तय है। इसमें बिहार की नई राजनीतिक रणनीति और NDA सरकार के स्वरूप पर चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान बिहार के नए सीएम और बनने वाली नई सरकार के मंत्रिमंडल पर चर्चा हो सकती है। इसमें किस मंत्री को दोबारा मौका मिलेगा और कौन से नए चेहरों को शामिल किया जाएगा, इसपर सीएम नीतीश अपनी राय रख सकते हैं। बताया जा रहा कि नीतीश कुमार शुक्रवार शाम को ही पटना लौटेंगे। 13 अप्रैल को कैबिनेट की अंतिम बैठक करेंगे। अगले दिन यानी 14 अप्रैल को सीएम नीतीश अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसी दिन NDA विधायक दल की बैठक भी होगी, जिसमें नए सीएम पर मुहर लगेगी। बिहार में राजनीतिक प्रक्रिया नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में हो रही इधर, संभावित सत्ता परिवर्तन को लेकर भाजपा की ओर से भी बयान सामने आया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, ‘बिहार में जो भी राजनीतिक प्रक्रिया चल रही है, वह पूरी तरह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में हो रही है।’ दिल्ली पहुंचे CM नीतीश, बोले- अब यहीं रहूंगा सीएम नीतीश गुरुवार को पटना से दिल्ली पहुंचे। दिल्ली पहुंचने के बाद वे मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा, अब यहीं रहूंगा। बहुत समय तक यहां (दिल्ली) काम किया है, अब फिर से यहीं काम करूंगा।” उन्होंने कहा, “20 सालों तक बिहार में बहुत काम किया है, आगे भी काम जारी रहेगा।” इस दौरान उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि वे दिल्ली में सक्रिय रहेंगे, लेकिन पटना आना-जाना भी जारी रहेगा। जब उनसे बेटे निशांत कुमार को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “इस बारे में हमारे पार्टी के नेता तय करेंगे।” सीएम नीतीश के साथ जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा भी दिल्ली पहुंचे हैं। JDU से 2 डिप्टी CM हो सकते हैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह के साथ नीतीश की बैठक में नई सरकार में जदयू की हिस्सेदारी तय होगी। जदयू सूत्रों के अनुसार, एनडीए के मौजूदा फॉर्मूले को आगे बढ़ाया जाएगा। इस हिसाब से जदयू को पहली बार डिप्टी सीएम पद मिल सकता है। पार्टी के 2 डिप्टी सीएम हो सकते हैं। इसके अलावा बिहार विधानसभा का स्पीकर पद भी जदयू के पाले में होगा। नीतीश के बेटे निशांत को जदयू की ओर से डिप्टी सीएम पद के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। डिप्टी CM के लिए इन नामों की चर्चा जदयू सूत्रों के अनुसार, पार्टी के 2 डिप्टी सीएम में से एक निशांत कुमार का बनना लगभग तय है। ऐसे में बिहार में पार्टी का नेतृत्व निशांत के हाथों में होगा। डिप्टी सीएम के रूप में निशांत की सरकार में ताकतवर मौजूदगी होगी। निशांत अभी राजनीति में नए हैं। ऐसे में जदयू के एक और नेता को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। यह पद निशांत और नीतीश दोनों के भरोसेमंद नेता को मिलने की उम्मीद है। हालांकि अभी नाम तय नहीं हुआ है। क्या होगा नई सरकार में मंत्रिमंडल का फॉर्मूला ? नई सरकार खरमास बाद 15 या फिर 16 अप्रैल को अस्तित्व में आ सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नई सरकार में CM भाजपा का होगा। जदयू के 13 नेता मंत्री बन सकते हैं। भाजपा के पास एक CM और 10 मंत्री पद हो सकता है। चिराग पासवान की पार्टी LJPR के 2, हम के 1 और RLM के 1 नेता को मंत्री पद मिल सकता है। जदयू अपने पुराने मंत्रियों को रिपीट करने के साथ टीम निशांत के 2-3 विधायकों को मंत्री बना सकता है। रोहिणी बोलीं- बन कर भीगी बिल्ली, चाचा चले दिल्ली इधर नीतीश कुमार के दिल्ली जाने को पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने तंज कहा है। उन्होंने X पर लिखा, बनकर भीगी बिल्ली, चाचा चले गए आज दिल्ली। सही कहा गया है मौकापरस्ती और धोखा बिना भुगतान के पीछा नहीं छोड़ते। भुगतना पड़ गया ना चाचा जी। एक- दो दिन में छिन जाएगी कुर्सी और टूट जाएगा नाता सियासत-ए- बिहार से। काश आप रह पाते बिना पलटीमार के ..!!

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles