Sunday, July 26, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Darbhanga Peace | DM-SSP Flag March After Bihar Bandh Security Alert

दरभंगा में शनिवार रात डीएम कौशल कुमार और एसएसपी जगुनाथ रेड्‌डी ने शहर के संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि पिछले तीन दिनों से चल रहे विरोध-प्रदर्शनों को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

.

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के बाद कोई भी व्यक्ति उत्साह में आकर कानून-व्यवस्था भंग न करे, इस पर प्रशासन की पैनी नजर है। सभी मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे और रविवार को भी इसी तरह सतर्कता बरती जाएगी। पहले दिन हुई छोटी घटना को भी प्रशासन ने समय रहते नियंत्रित कर लिया था।

वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने बताया कि बिहार बंद को लेकर सुबह सात बजे से ही पुलिस, दंडाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त तैनाती की गई थी।

पूरे शहर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और वीडियोग्राफी के माध्यम से की गई। उन्होंने कहा कि शनिवार को तीसरी बार फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च करते DM-SSP।

फ्लैग मार्च करते DM-SSP।

कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं

मार्च लहेरियासराय टॉवर, हाजमा चौक, नाका नंबर-6, नाका नंबर-5, यूनिवर्सिटी, कैदराबाद, हसन चौक, दरभंगा टॉवर, किलाघाट, नीम चौक, उर्दू बाजार, करमगंज, दारूभट्टी चौक, सीएमगंज, बंगाली टोला, कमर्शियल चौक समेत शहर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों से होकर गुजरा। प्रशासन के अनुसार शनिवार को बिहार बंद के दौरान जिले में कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। सुबह 7 बजे से देर शाम तक डीएम और एसएसपी लगातार कानून-व्यवस्था की मॉनिटरिंग करते रहे। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम लोगों को सुरक्षा और शांति बनाए रखने का संदेश दिया गया।

फ्लैग मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक अशोक चौधरी, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक साक्षी कुमारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान भी शामिल रहे।

फ्लैग मार्च में शामिल अधिकारी।

फ्लैग मार्च में शामिल अधिकारी।

उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की गई है एसएसपी ने बताया कि हाल के उपद्रव में शामिल जिन लोगों की पहचान की गई है, उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उप महापौर की गिरफ्तारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles