Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Dehuri Wheat Fire | 1000 Bigha Burnt, Farmers Furious

गयाजी के अतरी विधानसभा क्षेत्र का डिहुरी गांव में खेतों में पक कर तैयार खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गया। तेज हवा ने आग को और भड़काया और देखते ही देखते करीब 1000 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।

.

आग की सूचना पर गांव के हर घर से लोग दौड़ पड़े। बाल्टी, पंप, जो मिला उसी से आग बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन आग इतनी भयावह थी कि किसी की एक नहीं चली। लपटें खेत दर खेत बढ़ती गईं।

किसानों की महीनों की मेहनत आंखों के सामने जल कर राख हो गई।

आग लगाने की किसानों ने जताई आशंका

स्थानीय किसानों का आरोप है कि आग की शुरुआत पड़ोस के गांव में जलाई गई पराली से हुई। आग सीधे डिहुरी के खेतों तक पहुंच गई। कुछ किसान इसे लापरवाही बता रहे हैं। कुछ का कहना है कि इसमें जानबूझकर आग लगाने की भी आशंका है। इसको लेकर गांव में चर्चा तेज है।

इस आग में सैकड़ों किसान प्रभावित हुए हैं। किसी की पूरी फसल जल गई। किसी के पास अब घर चलाने का भी सहारा नहीं बचा। एक किसान ने कहा कि पूरा साल इसी फसल के भरोसे रहते जीवन चलता है। अब सब खत्म हो गया।

आग का कहर।

आग का कहर।

घटना के बाद गांव में गुस्सा साफ दिख रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इतनी बड़ी घटना के बावजूद अब तक कोई जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंचा। न विधायक, न सांसद, न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी पहुंचा।

किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि घटना की जांच हो। लापरवाही या साजिश है तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही, जिन किसानों की फसल जली है, उन्हें जल्द मुआवजा दिया जाए।

ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी भी दी है कि अगर समय रहते मदद नहीं मिली, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। साथ ही प्रशासन से यह भी अपील की गई है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस इंतजाम किए जाएं। ताकि किसानों की मेहनत यूं ही आग में स स्वाहा हो जाए।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles