Dhanbad News: बीसीसीएल बस्ताकोला क्षेत्र अंतर्गत कुइयां पांच नंबर स्थित अवैध खनन स्थल पर तिसरा पुलिस, सीआइएसएफ और केओसीपी प्रबंधन ने शुक्रवार को संयुक्त रूप से छापेमारी कर तीन हाइवा और 40 टन कोयला जब्त किया है. कोयला तस्कर भागने में सफल रहे. जब्त कोयले को केओसीपी लोडिंग प्वाइंट पर गिरा दिया गया. इधर, प्रबंधन का कहना है कि छापेमारी आगे भी जारी रहेगी. अवैध मुहानों की भरायी करायी जायेगी. बताया जाता है कि कुइयां पांच नंबर में जहां अवैध खनन हो रहा है, वह तीन तल्ला कॉलोनी से सटा हुआ है, इससे वहां कभी भी दुर्घटना घट सकती है. पूर्व में खदान चली थी. खदान में जो पिलर छोड़ा गया था, उसी पिलर को तस्करों द्वारा काटा जा रहा है. इससे कॉलोनी धंस सकती है. इस संबंध में केओसीपी के परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि छापेमारी में तीन हाइवा व 40 टन अवैध कोयला जब्त किया गया है.
The post Dhanbad News: कुइयां में 40 टन कोयला व तीन हाइवा जब्त appeared first on Prabhat Khabar.
