Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Dhanbad News: केंदुआ में भू धंसान स्थल का निरसा-धनबाद विधायक ने किया दौरा

Dhanbad News: केंदुआ में भू धंसान स्थल का निरसा-धनबाद विधायक ने किया दौरा

केंदुआडीह स्थित पुराने जीएम बंगला की चहारदीवारी के नीचे भू-धंसान स्थल से तीसरे दिन शुक्रवार को भी गैस रिसाव जारी रहा. हालांकि गैस रिसाव की मात्रा थोड़ी कम हुई है. वहीं समस्या को लेकर आज निरसा विधायक अरूप चटर्जी, धनबाद विधायक राज सिन्हा समेत अन्य नेताओं ने प्रभावित इलाके का दौरा किया और लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान समस्या के समाधान को लेकर उपायुक्त से बात कर कोई रास्ता निकालने का आश्वासन भी दिया. इलाके का दौरा करने वालों में बीसीकेयू के जेनरल ज्वाइंट सेक्रेटरी मानस चटर्जी, आजसू जिलाध्यक्ष मंटू महतो के अलावा जमसं (बच्चा गुट) के अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह आदि शामिल थे.

गैस रिसाव के लिए बीसीसीएल जिम्मेवार : अरूप चटर्जी

शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे रांची जाने के क्रम में निरसा विधायक अरूप चटर्जी यहां पहुंचे. उन्होंने गैस रिसाव स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि केंदुआ में गैस रिसाव के लिए बीसीसीएल जिम्मेवार है. प्रबंधन जमीन खोदकर पैकिंग कर समस्या का समाधान निकाले. उन्होंने लोगों से अपनी समस्या लिखकर विधानसभा विशेष समिति के नाम देने को कहा. बताया कि लोगों की समस्याओं को लेकर वह 23 अप्रैल को उपायुक्त से मिलेंगे.

गैस रिसाव स्थल को यूं ही छोड़ देना समस्या का समाधान नहीं : राज सिन्हा

अपराह्न करीब तीन बजे धनबाद विधायक राज सिन्हा यहां पहुंचे और इलाके का निरीक्षण किया. इस दौरान नया धौड़ा के लोगों ने उनसे बेलगड़िया छोड़ उन्हें अन्यत्र बसाने का आग्रह किया. विधायक श्री सिन्हा ने पीबी एरिया जीएम जीसी साहा से फोन पर बात की और कार्यशैली पर नाराजगी जतायी. कहा कि गैस रिसाव स्थल को यूं ही छोड़ देने से समस्या का समाधान नहीं निकलेगा. पेयजलापूर्ति की पाइपलाइन भी नीचे से गुजरी है. जलापूर्ति ठप होने से इलाके में हाहाकार मच जायेगा. मौके पर रवि सिन्हा, मनोज मालाकार, बालमुकुंद,राजा चौरसिया, मोनू पाठक, भोला सिंह, मेघनाथ भगत, नेहा देवी, निर्मला देवी, तारामति देवी आदि थे.

The post Dhanbad News: केंदुआ में भू धंसान स्थल का निरसा-धनबाद विधायक ने किया दौरा appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles