Home india Dhanbad News: पेंशन के नाम पर रिटायर्ड रेलकर्मी से 99 हजार की...

Dhanbad News: पेंशन के नाम पर रिटायर्ड रेलकर्मी से 99 हजार की ठगी

0
Dhanbad News: पेंशन के नाम पर रिटायर्ड रेलकर्मी से 99 हजार की ठगी

Dhanbad News: हीरापुर क्षेत्र स्थित देवीपाड़ा के सिद्धि अपार्टमेंट निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी उत्तम चक्रवर्ती सोमवार को साइबर ठगी का शिकार हो गये. उन्होंने नेशनल सिटिजन साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और स्थानीय साइबर थाने में मामले की शिकायत दर्ज करायी है. जानकारी के अनुसार श्री चक्रवर्ती 30 जनवरी 2026 को ही सेवानिवृत्त हुए थे. हालांकि अब तक उनकी पेंशन चालू नहीं हुई है. गत 30 मार्च को उनके मोबाइल पर एक कॉल आया. कॉल करने वाले ने खुद को संबंधित विभाग का अधिकारी बताते हुए कहा कि उनकी पेंशन प्रक्रिया लंबित है. उसे चालू कराने में मदद की जायेगी. कॉलर ने भरोसा जीतने के लिए उनका इम्प्लाई आइडी भी बताया. इस पर श्री चक्रवर्ती ने उसकी बातों पर विश्वास कर लिया.

झांसा देकर एप इंस्टॉल कराया

साइबर अपराधी ने रिटायर्ड रेलकर्मी को झांसे में लेने के बाद उन्हें एक मोबाइल एप इंस्टॉल करने को कहा. जैसे ही उन्होंने एप डाउनलोड किया, अपराधियों ने उनसे ओटीपी मांगा. जैसे ही उन्होंने ओटीपी बताया, इसके तुरंत बाद उनके बैंक खाते से 99 हजार रुपये कटने का मैसेज आया. इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ. उन्होंने तुरंत नेशनल सिटिजन साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज की. वहीं साइबर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी. इसके बाद उनके बैंक खाते में शेष बची राशि को फ्रीज कर सुरक्षित कर लिया गया.

जांच में जुटी है साइबर पुलिस

इधर साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल पर अपनी निजी जानकारी, ओटीपी या बैंक संबंधी विवरण साझा न करें.

The post Dhanbad News: पेंशन के नाम पर रिटायर्ड रेलकर्मी से 99 हजार की ठगी appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version