Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Dhanbad News : सिंदरी में हिंसक झड़प मामले में दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों पर मुकदमा दर्ज

Dhanbad News : सिंदरी में हिंसक झड़प मामले में दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों पर मुकदमा दर्ज

Dhanbad News :

सिंदरी.

दुबे अखाड़ा रोहड़बांध में होली मिलन समारोह के दौरान हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों पक्षों की ओर से की गयी लिखित शिकायत पर सिंदरी थाना में दो दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. शिकायतकर्ता अंशु कुमार और प्रशांत कुमार दुबे हैं.

दुबे अखाड़ा में बुधवार को हुई हिंसक झड़प में प्रशांत कुमार दुबे और उनके परिजन को भी चोट आयी है. उनका इलाज धनबाद में चल रहा है. वहीं प्रशांत दुबे की पत्नी रानी दुबे ने भी थाना में आवेदन देकर कुछ लड़कों पर घर में घुस कर तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया था. इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जानकारों के अनुसार नगर निगम चुनाव में वार्ड 54 से चुनाव में दामिनी दुबे और प्रशांत दुबे ने भी पार्षद का चुनाव लड़ा था. दोनों परस्पर रिश्तेदार हैं, परंतु चुनाव प्रचार में अनर्गल आरोप लगाया गया था, जिस कारण दोनों पक्षों में तनाव था, जिसकी परिणति होली के दिन दुबे अखाड़ा में मारपीट के रूप में सामने आयी.

मुकदमा के बाद भी दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है. इधर, सिंदरी थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के छापेमारी की जा रही है.

The post Dhanbad News : सिंदरी में हिंसक झड़प मामले में दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों पर मुकदमा दर्ज appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles