Wednesday, May 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

E-KYC Mandatory, 31 May Deadline

मोतिहारी के अरेराज में मई का राशन 31 मई तक बाटे जाएंगे। यह आदेश बुधवार को अनुमंडलीय सभागार में अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति (खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण) की मासिक बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी (C0) ने किया।

.

किसे कितना मिलेगा राशन

बैठक में बताया गया कि पीएचएच (PHH) राशन कार्डधारियों को प्रति सदस्य 2 किलोग्राम गेहूं और 3 किलोग्राम चावल दिए जाने का प्रावधान है।

वहीं, अंत्योदय राशन कार्डधारियों को प्रति परिवार 14 किलोग्राम गेहूं और 21 किलोग्राम चावल उपलब्ध कराए जाते हैं।

31 मई लास्ट डेट

CO ने बताया कि मई माह का राशन वितरण जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के माध्यम से जारी है। अरेराज अनुमंडल में अब तक कुल राशन कार्डों के सापेक्ष 88.50 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण हो चुका है

। वही बाकी बचे लोगों को 31 मई तक राशन दे दिया जाएगा।

अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे क्षेत्र भ्रमण कर यह सुनिश्चित करें कि शेष लाभार्थियों को अंतिम तिथि से पहले राशन मिल जाए।

ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया स्थगित

बैठक में राशन कार्ड निर्गमन और संशोधन से संबंधित जानकारी भी दी गई। बताया गया कि स्मार्ट पीडीएस (SMART PDS) पोर्टल राज्य स्तर पर लागू होने की प्रक्रिया में है।

इसके लागू होने तक ऑनलाइन-ऑफलाइन आवेदन की प्रक्रिया स्थगित रहेगी। इस दौरान लोग अपने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

आरसीएमएस (RCMS) पोर्टल पर पहले प्राप्त सभी लंबित आवेदन निष्पादित कर दिए गए हैं।

अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि केवल पात्र परिवारों के आवेदन ही अनुशंसित किए जाएं और अपात्र लाभार्थियों के कार्ड निरस्त करने का प्रस्ताव भेजा जाए।

E-KYC कराना अनिवार्य

ई-केवाईसी (e-KYC) को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। CO ने कहा कि राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अनिवार्य है। लाभार्थी अपने नजदीकी जन वितरण प्रणाली विक्रेता के ई-पॉस मशीन के माध्यम से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

निर्धारित समय में ई-केवाईसी नहीं कराने पर राशन लाभ से वंचित होना पड़ सकता है।

बैठक में एलपीजी (LPG) वितरकों के पास घरेलू गैस सिलेंडर की उपलब्धता की समीक्षा भी की गई। साथ ही, शादी, उपनयन और श्राद्ध जैसे अवसरों के लिए सरकार द्वारा दिए जाने वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के नियमों की जानकारी भी समिति सदस्यों को दी गई।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अरेराज, अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, टीपीडीएस गोदामों के सहायक प्रबंधक और समिति सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles