Five people died in Hazaribagh, Chatra and Palamu due to lightning; heavy rain accompanied by strong winds in Ranchi in the afternoon.

Date:

रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में शुक्रवार को एक बार फिर मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर ठनका गिरने की घटनाएं हुईं। इस बदले मौसम ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं कई स्थानों पर जानलेवा साबित हुआ।

.

हजारीबाग, चतरा और पलामू में वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हजारीबाग के कटकमसांडी थाना और पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव जेहरा में दर्दनाक हादसा हुआ। घर के बाहर काम कर रहे संजय भुइयां अपनी दो पत्नियों पूनम देवी और कल्याणी देवी के साथ वज्रपात की चपेट में आ गए। तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तत्काल शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने पूनम देवी और कल्याणी देवी को मृत घोषित कर दिया।

संजय भुइयां का इलाज जारी है। चतरा में पत्थलगड़ा और गिद्धौर प्रखंड की सीमा पर स्थित बंदरचुवा गांव में वज्रपात से एक महिला की मौत हो गई। महुआ चुनने के दौरान मोहम्मद महफूज की पत्नी शमा परवीन की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना में उनकी बेटी लाडली उर्फ हुजैफा परवीन और सिंघानी गांव निवासी मोहम्मद महबूब की पत्नी जैतून निशा गंभीर रूप से घायल हो गईं।

दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, पलामू के रामगढ़ प्रखंड अंतर्गत उलडंडा पंचायत के सरजा गांव में 55 वर्षीय तपेश्वर भुइयां की वज्रपात की चपेट में आकर मौत हो गई। वे बारिश के दौरान अपने बैल को खोलने जा रहे थे, तभी बिजली गिरने से उनकी मौत हो गई।

रांची में देर रात तक हुई बूंदाबांदी इधर, रांची में दोपहर बाद बारिश शुरू हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। रात 12.30 बजे तक बूंदाबांदी होती रही। बारिश के कारण सब्जी, गेहूं की फसल और आम के मंजर को नुकसान पहुंचा है। मौसम विज्ञान के अनुसार 21 मार्च को तेज हवा, गरज-चमक और मध्यम बारिश की संभावना है। 22 मार्च से मौसम साफ होगा। -विस्तृत रांची फ्रंट पेज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp