Sunday, May 17, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

धुर्वा डैम के पास बनेगा दिशोम गुरु शिबू सोरेन का ‘स्टेट ऑफ आर्ट पार्क’, विशाल आदमकद प्रतिमा भी लगेगी


रांची में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में बनने वाले स्मृति स्थल को अब ‘स्टेट ऑफ आर्ट पार्क’ के रूप में विकसित किया जाएगा। यह पार्क धुर्वा डैम के पास बनेगा। गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की याद में बने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर यहां भी गुरुजी की विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी। पार्क में गुरुजी के जीवन, संघर्ष और झारखंड आंदोलन से जुड़े सभी पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा। सरकार ने प्रोजेक्ट को पर्यटन विभाग को सौंप दिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार स्थल का निरीक्षण भी कर चुके हैं। स्मृति पार्क में ये सुविधाएं होंगी… जीवन, संघर्ष और झारखंड आंदोलन की झलक {महाजनी प्रथा के खिलाफ आंदोलन से जुड़े दस्तावेज और तस्वीरें {बड़ा स्मृति हॉल, जिसमें उपलब्धियों का प्रदर्शन {आधुनिक सुविधाओं से युक्त पर्यटन स्थल वह सबकुछ जो आपके लिए जानना जरूरी है रिंग रोड कनेक्टिविटी से बना पहली पसंद: धुर्वा डैम के पास लगभग 4 एकड़ जमीन को बेहतर विकल्प माना जा रहा है। रिंग रोड के पास होने और आसान आवागमन के कारण यह स्थल उपयुक्त है। यहां पहले से लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। मोरहाबादी में बनेगा ‘गुरुजी स्मृति संग्रहालय’: मोरहाबादी स्थित सरकारी आवास को ‘गुरुजी स्मृति संग्रहालय’ में बदला जाएगा। इसका उद्देश्य झारखंड आंदोलन में शिबू सोरेन के योगदान को संरक्षित करना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles