Monday, April 20, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

GBM College Cultural Fest Arambh 2026 Culminates with DJ Night & Dance Competition

गयाजी6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जिले के गौतम बुद्ध महिला कॉलेज (जीबीएम) में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव ‘आरंभ 2026’ का समापन रंगारंग अंदाज में हुआ। दूसरे दिन छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य और रैंप वॉक में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंजता रहा। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रा आंचल के स्वागत नृत्य से हुई। इसके बाद गायन प्रतियोगिता हुई। इसमें सानिया ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि प्रिया सिंह दूसरे और कृतिका तीसरे स्थान पर रहीं।

नृत्य प्रतियोगिता में खुशी कुमारी ने शानदार प्रस्तुति देकर पहला स्थान अपने नाम किया। नव्या दूसरे और सोनम कुमारी तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक मंडल ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की।

रैंप वॉक प्रतियोगिता उत्सव का मुख्य आकर्षण रही। दो राउंड के बाद हुए ग्रैंड फिनाले में प्रिया ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया और उन्हें ‘मिस जीबीएम’ का ताज पहनाया गया। साक्षी दूसरे और अंजली तीसरे स्थान पर रहीं। रैंप पर छात्राओं का आत्मविश्वास और स्टाइल देखने लायक था।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।

माता-पिता और गुरु के सम्मान पर भी जोर दिया कार्यक्रम के दौरान लोक कलाकार उत्पल कुमार सिंह और पूजा कुमारी के गीतों ने समां बांध दिया। वहीं अनुज सिंघानिया के लाइव कंसर्ट और डीजे नाइट ने छात्राओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। मुख्य अतिथि डॉ. मंगलम ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है उसे सही मंच देने की। उन्होंने माता-पिता और गुरु के सम्मान पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अफ्शां नाहिद ने धन्यवाद ज्ञापन किया। पूरे उत्सव में छात्राओं का जोश, ऊर्जा और अनुशासन देखने सराहनीय रहा।

ये हुए शामिल

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मगध विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार मंगलम मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर गया कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतीश सिंह चंद्रा, पूर्व प्राचार्य डॉ. जावैद अशरफ, एएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नजीर अख्तर समेत कई शिक्षाविद शामिल हुए। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सीमा पटेल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

खबरें और भी हैं…
Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles